Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर का बना प्रोटीन पाउडर! फिटनेस ट्रेनर ने शेयर की नो साइड...

घर का बना प्रोटीन पाउडर! फिटनेस ट्रेनर ने शेयर की नो साइड इफेक्ट वाली सामग्री

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Homemade Protein Powder: फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किया है कि घर में बने इस प्रोटीन पाउडर को जरूर पीना चाहिए। जीरो साइड इफेक्ट्स वाले इस प्रोटीन पाउडर को बनाने के लिए जरूरी सामग्री नोट कर लें।

हेल्दी रहना है तो प्रोटीन इनटेक की मात्रा बढ़ानी होगी। लेकिन घर के खाने से काफी सारे लोग डेली प्रोटीन की जरूरत पूरी ही नहीं कर पाते हैं। खासतौर पर वेजिटेरियन लोगों के लिए ये बड़ा सवाल होता है कि आखिर किन चीजों की कितनी मात्रा में खाएं कि प्रोटीन की कमी पूरी हो जाए। वहीं बाजार वाले प्रोटीन पाउडर को लेकर तरह-तरह की बातें बोली जाती है। जिसकी वजह से काफी सारे लोग इसे लेना पसंद नहीं करते। ऐसे में प्रोटीन की कमी पूरी करने का शानदार फार्मूला फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किया है। जिसमे ऐसे इंग्रीडिएंट्स मिलाए गए हैं जो शरीर को हार्म नहीं पहुंचाएंगे।

फिटनेस ट्रेनर ने शेयर की प्रोटीन पाउडर की रेसिपी

फिटनेस ट्रेनर नितेश सोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर खास अपनी होममेड प्रोटीन पाउडर की रेसिपी को बताया है। जिसमे वो भुना चना, मूंगफली, काजू, बादाम जैसे कई इंग्रीडिएंट्स को मिलाते हैं। आप भी इस लिस्ट को लिखकर सेव कर लें और प्रोटीन पाउडर बनाकर तैयार करें।

प्रोटीन पाउडर की सामग्री

500 ग्राम भुना चना

ढाई सौ ग्राम काजू

ढाई सौ ग्राम बादाम

सौ ग्राम मखाना

पांच सौ ग्राम मूंगफली

25 ग्राम सौंफ

10 ग्राम इलायची

ढाई सौ ग्राम सूखे खजूर

  • प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए इन सारे मेवा को ग्राइंडर जार में डालकर पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब इस पाउडर को किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें।
  • रोज पानी या 200 मिली दूध के साथ लगभग 30 ग्राम पाउडर मिलाकर पिएं।

होममेड प्रोटीन पाउडर के फायदे

होममेड प्रोटीन पाउडर के कई सारे फायदे हैं। इसमे पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और फाइबर की मात्रा भी खूब है। जिसकी वजह से शरीर को इस होममेड पाउडर से फायदे ही फायदे मिलेंगे और नुकसान के चांस बहुत कम होंगे।

  • ये होममेड प्रोटीन पाउडर एक तरह से लोगों को अथेंटिक घर का बना ट्रेडिशनल खाना पीना खाने के साइड इफेक्ट्स जीरो हैं।
  • बाजार के प्रोसेस्ड और अनहेल्दी फूड की बजाय घर का ट्रेडिशनल होममेड खाएं और हेल्थ की केयर करें।

इन बातों का रखें ध्यान

वैसे तो ये होममेड प्रोटीन पाउडर न्यूट्रिशन से भरपूर है और इसके कई सारे फायदे हैं। लेकिन प्रोटीन पाउडर में मिक्स इंग्रीडिएंट्स के कुछ अपने फायदे और नुकसान हो सकते हैं। जिसके बारे में लोगों को जानकर उनका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। जिन लोगों को एलर्जी है, किडनी की बीमारी है, डायबिटीज है या दूसरी मेडिकल कंडीशन हैं उन्हें इन बीमारियों में ये होममेड प्रोटीन पाउडर पीने और बनाने से पहले किसी अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN