Home मनोरंजन समाचार बिगड़ी जैस्मिन की तबीयत, दुबई के अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, अली...

बिगड़ी जैस्मिन की तबीयत, दुबई के अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, अली गोनी ने दिया अपडेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/28_june_jamin_1782664816543_1782664821175_78633e64-de93-40c3-a454-0445df1d43c7.jpg

जैस्मिन भसीन ने इस साल अपना जन्मदिन अस्पताल में मनाया है। दरअसल, उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। ऐसे में अली गोनी ने फोटो पोस्ट कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी।

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर एक परेशान करने वाली खबर आ रही है। दुबई में वेकेशन मनाने गईं जैस्मिन की अचानक तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में उन्हें वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये जानकारी उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी है। दरअसल, आज यानी 28 जून के दिन जैस्मिन का जन्मदिन है। ऐसे में अली गोनी इमोशनल हो गए और फैंस को उनके हेल्थ की जानकारी दी।

बर्थडे मनाने गए थे दुबई, अस्पताल पहुंचना पड़ा

अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बिस्तर से जैस्मिन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें जैस्मिन ने अली का हाथ पकड़े हुए हैं। अली ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे जैस्मिन। हम यहां तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन जिंदगी का कुछ और ही प्लान था। बर्थडे की अच्छी यादें बनाने के बजाय, आज हम अस्पताल के कमरे में हैं। तुम्हें इस दर्द में देखना इस ट्रिप का सबसे मुश्किल हिस्सा रहा है। मैं तुम्हें फिर से मुस्कुराते और स्वस्थ देखने के लिए हर जश्न को छोड़ने के लिए तैयार हूं। अल्लाह तुम्हें ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत और कामयाबी दे। आज मेरे दिल में सिर्फ एक ही दुआ है कि तुम जल्दी ठीक हो जाओ।’

क्या हुआ है जैस्मिन को?

अली गोली के पोस्ट के बाद फैंस सिर्फ एक ही बात पूछ रहे हैं, जैस्मिन को क्या हुआ है। ऐसे में अली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और नोट शेयर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, जैस्मिन की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई। जब हम हॉस्पिटल आए तब पता चला कि उन्हें इन्फेक्शन हो गया है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा। अली ने बताया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बहुत मुश्किल और इमोशनल रहे हैं। अली ने फैंस को तसल्ली देते हुए कहा कि जैस्मिन को बेहतरीन इलाज मिल रहा है और वे धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। उन्होंने सभी से जैस्मिन को अपनी दुआओं में रखने के लिए कहा है।

अली और जैस्मीन की बॉन्डिंग

अली गोनी और जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं: दोनों की मुलाकात रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’ के दौरान अर्जेंटीना में हुई थी, जहां दोनों अच्छे दोस्त बने। फिर साल 2020 में जब दोनों ‘बिग बॉस 14’ के घर में साथ रहे, तब उन्हें एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ। अब दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत ट्रिप्स की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

जैस्मीन और अली के प्रोजेक्ट्स

अली इस वक्त ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आ रहे हैं। वहीं जैस्मीन बहुत जल्द ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN