Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/MixCollage-28-Aug-2025-11-32-AM-4803_1756361326438_1782669324913_31c4f624-c7ae-45fb-aa4b-c94ebd843a43.jpg‘लॉकअप 2’ के दूसरे एपिसोड में श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला से पूछा कि क्या वो दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं? इतना ही नहीं, श्रेया ने ये भी कहा कि वो उन्हें और गौरव को दोबारा साथ देखना चाहती हैं।
रिएलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वो और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। वहीं दूसरे एपिसोड में आकांक्षा अपनी शादीशुदा जिंदगी, तलाक और भविष्य की प्लानिंग पर खुलकर बात करती सुनाई दीं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
हर्षद चोपड़ा की बॉडी की तारीफ
एपिसोड के दौरान आकांक्षा चमोला ने हर्षद चोपड़ा की बॉडी की तारीफ की। आकांक्षा ने कहा, ‘हम तुम्हारे बाइसेप्स की तारीफ कर रहे थे…।’ हर्षद ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘थैंक्यू! मैं जब यहां से वापस जाऊंगा तब गौरव मुझे मारेगा तो नहीं?’ आकांक्षा ने कहा, ‘नहीं मारेगा यार। क्यों टेंशन ले रहा है? क्या तुझे गौरव से डर लगता है? क्या तू डरपोक है?’ हर्षद ने कहा, ‘नहीं, मैं गौरव की केयर करता हूं। लेकिन हां, मैं थोड़ा डरपोक हूं।’
श्रेया ने पूछा सवाल
हर्षद के जाने के बाद, शो की दूसरी कंटेस्टेंट श्रेया ने आकांक्षा से कहा, ‘अब गौरव नहीं मारेगा?’ (तलाक की खबरों की तरफ इशारा करते हुए)। इस पर आकांक्षा ने हंसते हुए श्रेया से कहा, ‘बहन, ये राज हम तक सीमित है।’ इसके बाद श्रेया ने आकांक्षा से पूछा कि क्या वो दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं? इस पर आकांक्षा ने कहा, ‘मुझे नहीं पता, अभी तो नहीं।’
मैं अभी अपनी आजादी इंजॉय करना चाहती हूं – आकांक्षा
आकांक्षा ने आगे कहा, ‘मैं अभी अपनी आजादी इंजॉय करना चाहती हूं। जब मेरी शादी हुई थी तब मैं बहुत छोटी थी। 24 साल की थी। तो मैं लाइफ को ज्यादा इंजॉय किया नहीं है और एक अच्छे रिश्ते में दस साल रहने के बाद, अब मेरे पास खुद को तलाशने के लिए खाली समय होगा। इसलिए मैं किसी और चीज में नहीं पड़ना चाहती।’ इस पर श्रेया ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि तुम लोग फिर से साथ आ जाओ।’
पहले एपिसोड में किया था खुलासा
आपको बता दें कि आकांक्षा ने ‘लॉक अप 2’ के पहले एपिसोड में सबको अपनी तलाक की न्यूज दी थी। उन्होंने कहा था, ‘मेरा और गौरव का तलाक हो रहा है। हम अलग हो चुके हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। हमने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है। हम पिछले एक साल से इस पर बात कर रहे हैं। मेरे और गौरव के बीच चीजें खराब नहीं हैं। हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हम दोनों को बस ये लगता है कि हम पार्टनर्स के रूप में कम्पैटिबल नहीं हैं क्योंकि हम दोनों अलग-अलग चीजें चाहते हैं।’
साल 2016 में हुई थी शादी
बता दें, आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में कानपुर में एक भव्य समारोह में शादी की थी। शादी के करीब 10 साल बाद अब दोनों आपसी सहमति से कानूनी रूप से अलग हो रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




