Home मनोरंजन समाचार बिना ड्रोन के 1995 में कैसे शूट किया गया यह सीन? परफेक्शन...

बिना ड्रोन के 1995 में कैसे शूट किया गया यह सीन? परफेक्शन और क्रिएटिविटी देख रह जाएंगे दंग

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/Done_La_1782719367876_1782719371801_41d2b8b5-2982-4314-8a08-a40ed567508e.jpg

बिना ड्रोन के कैसे रिकॉर्ड किया गया था यह सीन? साल 1995 में आई इस फिल्म में यह सीन देखकर लोग दंग रह गए थे, क्योंकि तब ऐसी तकनीकें नहीं थीं कि इस तरह का सीन लेना संभव हो पाता।

हम अक्सर आपको ऐसे किस्से सुनाते रहते हैं जो यह दिखाते हैं कि कैसे पुराने वक्त में संसाधनों की कमी के बावजूद फिल्ममेकर्स बहुत डेडिकेशन के साथ काम किया करते थे। आज भी आपको ऐसा ही एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं। साल 1995 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें बाकायदा आपको एक ड्रोन शॉट दिखाई पड़ता है। लेकिन आप उस वक्त सोच में पड़ जाते हैं जब आपको यह ख्याल आता है कि साल 1995 में तो ड्रोन बने ही नहीं थे, ना ही VFX और ग्रीन स्क्रीन जैसी तकनीकें थीं, फिर कैसे डायरेक्टर ने यह शॉट लिया होगा?

क्या है फिल्म की कहानी?

हम बात कर रहे हैं फिल्म “ला हाइने” की जिसमें काफी वॉयलेंट सीक्वेंस दिखाए गए थे। कहानी तीन लड़कों की है जो एक पुलिस ऑफिसर को बंधक बनाकर अपने दोस्त को बचाने की कोशिश करते हैं। दरअसल एक यंग लड़के की पुलिस के टॉर्चर की वजह से मौत हो जाती है, इसके बाद शहर में दंगे भड़क जाते हैं। फिर तीन दोस्तों को जब पुलिस की खोई हुई बंदूक हाथ लग जाती है, तो वह इसी की मदद से एक ऑफिसर को बंधक बना लेते हैं। अब उनकी शर्त बहुत साफ है, कि अगर उनके दोस्त की जान गई तो वह इस ऑफिसर को भी मार देंगे।

कैसे शूट हुआ ड्रोन जैसा सीन?

अब बात करते हैं उस सीन की जो देखने में ड्रोन जैसा लगता है। इस सीन में एक खिड़की से ट्रैवल करता हुआ कैमरा इमारतों और फिर दूसरी तरफ दंगों जैसे माहौल को दिखाता है, वो भी एक ही टेक में। सवाल फिर से वही है कि इसे रिकॉर्ड कैसे किया? तो इस सवाल का जवाब यह है कि उस वक्त भले ही ड्रोन नहीं थे, लेकिन मेकर्स को क्योंकि यह शॉट जरूरी लगा, तो उन्होंने एक रिमोट कंट्रोल हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया। यह हेलिकॉप्टर उतना विशाल नहीं था और इसकी टिप पर कैमरा फिट किया गया था। इसी टॉय कैम की मदद से यह शॉट रिकॉर्ड किया गया।

ओटीटी पर कहां देखें यह मूवी

अगर आपने यह फिल्म देखी नहीं है और देखना चाहते हैं तो आपको यह बड़ी आसानी से ओटीटी पर मिल जाएगी। फिल्म का नाम है La Haine और इसकी IMDb पर रेटिंग 8.1 है। अगर आप घर बैठे यह ओल्ड क्लासिक एन्जॉय करना चाहते हैं तो यह फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी। आप इसके कुछ सबसे आइकॉनिक सीन्स यूट्यूब पर भी फ्री में देख सकते हैं। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे आज की तारीख में बेहिसाब बजट और क्रिएटिव फ्रीडम होने के बावजूद कई बार मेकर्स पीछे रह जाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN