Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/netflix_movies_1782721710046_1782721710259_f240c867-c8de-4640-a60c-162c06a7f8ad.jpgथ्रिलर, सस्पेंस के शौकीन हैं तो मलयालम फिल्मों से बढ़िया दूसरा ऑप्शन नहीं है। आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपको लास्ट तक कुर्सी से हिलने ना दे तो यहां 9 फिल्मों की लिस्ट है।
बॉलीवुड फिल्मों से ऊबकर अगर आप भी कुछ बढ़िया देखना चाहते हैं? मलयालम फिल्मों का चस्का लग चुका है तो आपके लिए बढ़िया थ्रिलर सजेशंस हैं। यहां से आप अपनी वॉचलिस्ट में 9 फिल्में ऐड कर सकते हैं। सारी आपको नेटफ्लिक्स में मिल जाएंगी। फिल्म का प्लॉट क्या है और आईएमडीबी रेटिंग कितनी है, यह भी जान सकते हैं।
1. जन गण मन (Jana Gana Mana)
एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर की हत्या होती है। एक वकील इस केस को लड़ने उतरता है। केस में घुसता जाता है तो उसे पता चलता है कि इसके तार देश की न्याय व्यवस्था की जड़ तक जाते है। यह सिर्फ एक मर्डर की कहानी नहीं बल्कि यह सवाल है कि न्याय किसके लिए है। अगर आप कोर्टरूम ड्रामा पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। पृथ्वीराज और सुराज वेंजरामूडू ने दमदार एक्टिंग की है। क्लाइमैक्स आपको कुर्सी से हिलने नहीं देगा।
IMDb: 8.3
2. नयात्तू (Nayattu)
तीन पुलिस अफसर एक घटना में गलती से फंस जाते हैं। चुनावी माहौल में नेता उन्हें बलि का बकरा बनाने पर उतारू हैं। तीनों को अपने सिस्टम से भागना पड़ता है। ये फिल्म आपको झकझोरेगी और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। कोई हीरो नहीं, कोई विलेन नहीं, हालात के सामने मजबूर होते इंसानों की कहानी है।
IMDb: 8
3. इरट्टा (Iratta)
एक पुलिस अफसर की हत्या हो जाती है। जांच शुरू होती है तो पता चलता है कि मरने वाला का एक जुड़वां भाई भी है। दोनों के बीच एक डार्क पास्ट है। इसमें एक मिस्ट्री है जो आपका दिमाग घुमा देगी। जोजू जॉर्ज दोहरी भूमिका में कमाल करते हैं। ये सिर्फ एक हत्या की जांच नहीं, बल्कि दो भाइयों के टूटे हुए रिश्ते की दर्दनाक कहानी है। इसका भी क्लाइमैक्स शॉकिंग है।
IMDb: 7.7
4. कप्पेला (Kappela)
एक सीधी-सादी लड़की को फोन पर रिक्शा-ड्राइवर से प्यार हो जाता है। जब वह उससे मिलने उसके शहर जाती है तो रास्ते में एक अजनबी उसकी दुनिया पलट देता है। फिल्म की शुरुआत सिंपल लगती है लेकिन इसका सेकंड हाफ आपको सांस रोककर बैठने पर मजबूर कर देगा। आप खुद को इस मूवी का हिस्सा मानने लगेंगे।
IMDb: 7.5
5. ऑफिसर ऑन ड्यूटी (Officer on Duty)
एक सख्त और बेबाक पुलिस अफसर जो सिस्टम के अंदर रहकर सिस्टम से लड़ता है। एक क्राइम केस जो जितना सुलझता है, उतना उलझता जाता है। कुंचाको बोबन की अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक है। इस थ्रिलर को दर्शकों ने काफी पंसद किया है।
6. अन्वेषिप्पिन कण्टेत्तुम् (Anweshippin Kandethum)
इस फिल्म में आपको 1990 के दशक का केरल दिखेगा। एक पुलिस इंस्पेक्टर एक लापता लड़की की तलाश में जुटा होता है इसी दौरान उसे सस्पेंड कर दिया जाता है। वह एक नई जांच में उतरता है जो उसे हिला कर रख देती है। यह फिल्म थ्रिलर होने के साथ एक इमोशनल कहानी है।
7. कुरुप (Kurup)
यह फिल्म सच्ची कहानी पर बेस्ड है। यह भारत के सबसे लंबे समय तक फरार रहने वाले असली भगोड़े – सुकुमार कुरुप की स्टोरी है। 1984 में एक हत्या कर वो देश छोड़कर भागा और दशकों तक पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। दुलकर सलमान ने फिल्म में लाजवाब एक्टिंग की है। अगर आपको राख सीरीज पसंद आई है तो यह मस्ट वॉच है।
IMDb: 7
8. फोरेंसिक (Forensic)
एक शहर में छोटी-छोटी बच्चियों की हत्याएं हो रही हैं। एक फोरेंसिक एक्सपर्ट और एक महिला पुलिस अफसर साथ मिलकर इस सीरियल किलर को ढूंढने निकलते हैं। जितने भी सबूत मिलते हैं वो नई दिक्कत खड़ी करते जाते हैं। टोविनो थॉमस की परफॉर्मेंस कमाल है। आप पूरी फिल्म में गेस करते रहेंगे कि खूनी कौन है। क्राइम थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट।
9. कट्टावुम् शिक्षयुम् (Kuttavum Shikshayum)
यह फिल्म भी 1994 में केरल में हुई एक सच्ची लूट की कहानी है। इसमें चोरों के एक गिरोह ने एक बैंक में कोशिश की और पुलिस ने उनका पीछा किया। फिल्म देखते समय आपको अहसास होता है कि यह घटना सच में हो चुकी है तो आपका इंट्रेस्ट और बढ़ जाता है। सिंपल सी कहानी है जिसे देखकर आपको मजा आएगा।
IMDb: 6.3
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


