Home - iPhone 18 Pro और iPhone Ultra की लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत...

iPhone 18 Pro और iPhone Ultra की लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत लीक, इस दिन होगा Apple का सबसे बड़ा इवेंट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone 18 Pro और iPhone Ultra को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। नई आईफोन 18 सीरीज के फोन में A20 Pro प्रोसेसर, बेहतर कैमरा, छोटा Dynamic Island, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और फोल्डेबल डिजाइन जैसे कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Apple का अगला बड़ा लॉन्च इवेंट जल्द होने वाला है। इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone Ultra शामिल है। इन फोन में नया A20 Pro प्रोसेसर, बेहतर कैमरा, छोटा Dynamic Island, सैटेलाइट इंटरनेट जैसे कई शानदार फीचर्स होंगे। वहीं iPhone Ultra कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone होगा। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple यह इवेंट 9 सितंबर या 10 सितंबर को हो सकता है। X पर एक पोस्ट में गुरमन ने लिखा Apple के iPhone 18 Pro और iPhone Ultra की घोषणा के लिए सबसे संभावित तारीख मंगलवार, 8 सितंबर या बुधवार, 9 सितंबर है। हालांकि Apple ने अभी तक किसी भी लॉन्च इवेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए लॉन्च डेट को फिलहाल संभावित तारीख के तौर पर ही देखा जा रहा है।

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro Chipset दिया जा सकता है। फोन पहले से ज्यादा तेज और पावर एफिशिएंट हो सकता है। इसके अलावा Apple अपना नया C2 Modem भी इस्तेमाल कर सकता है। इससे नेटवर्क कनेक्टिविटी और बैटरी परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro Max में Variable Aperture Camera मिल सकता है। इसकी मदद से कैमरा अलग-अलग रोशनी में बेहतर फोटो ले सकेगा। साथ ही Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है क्योंकि Face ID के कुछ सेंसर स्क्रीन के नीचे दिए जा सकते हैं। Apple पहले भी Emergency Satellite Feature दे चुका है।

iPhone Ultra में मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

इस फोन में चौड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, नया हिंज डिजाइन और बेहद पतली बॉडी मिल सकती है। कहा जा रहा है कि फोन खुलने पर इसकी मोटाई करीब 4.5mm हो सकती है। इसके अलावा इसमें भी A20 Pro चिप, 12GB RAM और Camera Control Button मिलने की बात सामने आई है।

कीमत बढ़ सकती है

इस साल Apple ने भारत में MacBook, Mac mini, Apple TV और HomePod जैसे कई प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ाई है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज भी महंगी हो सकती है। कुछ इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक Pro मॉडल की कीमत में 18,000 से 20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में iPhone 18 Pro की कीमत बढ़ती है, तो भारत में भी इसकी शुरुआती कीमत पहले से ज्यादा हो सकती है।

Apple जल्द ला रहा Smart Glasses भी

iPhone 18 Pro सीरीज और संभावित फोल्डेबल iPhone पर सबकी नजर है, लेकिन इसी बीच Apple एक नई कैटेगरी में भी एंट्री की तैयारी कर रहा है। Bloomberg के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले साल अपने पहले Smart Glasses लॉन्च कर सकती है, जो मौजूदा समय में Meta के स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देंगे। हाल ही में Meta ने EssilorLuxottica के साथ मिलकर 299 डॉलर (करीब 25,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए हैं, जिनमें 12MP कैमरा, 8 घंटे की बैटरी और इनबिल्ट स्पीकर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN