Home मनोरंजन समाचार देवी बताकर जिसकी बनाई पेंटिंग, फिर उसी से बनाए संबंध, फिल्म को...

देवी बताकर जिसकी बनाई पेंटिंग, फिर उसी से बनाए संबंध, फिल्म को लेकर हुआ था जमकर प्रोटेस्ट, रिलीज होने में लगे थे छह साल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/Randeep_Hooda__1782727947623_1782727952291_9b0d1e16-8047-4162-80fe-dca81599792c.jpg

 एक ऐसी फिल्म है, जिसे लेकर कॉन्ट्रोवर्सी इतनी ज्यादा हुई कि फिल्म बनने के बाद इसे थिएटर में रिलीज होने में करीब 6 साल लग गए थे। इस फिल्म को साल 2008 में बनने के बाद सेंसर बोर्ड और अन्य कारणों से बैन कर दिया गया था।

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं और पर्दे पर रिलीज होती हैं। फिल्म का नाम और स्टार कास्ट को लेकर फैंस में हमेशा ही उत्सुकता बनी रहती है। वहीं, कई फिल्मों पर जमकर विवाद भी हुआ। लेकिन एक ऐसी फिल्म है, जिसे लेकर कॉन्ट्रोवर्सी इतनी ज्यादा हुई कि फिल्म बनने के बाद इसे थिएटर में रिलीज होने में करीब 6 साल लग गए थे। इस फिल्म को साल 2008 में बनने के बाद सेंसर बोर्ड और अन्य कारणों से बैन कर दिया गया था। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म और बैन होने के पीछे का क्या कारण रहा।

पीरियड ड्रामा फिल्म पर मचा बवाल

हम बात कर रहे हैं 7 नवंबर, 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘रंग रसिया’ (Rang Rasiya) की। ये फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से काफी सुर्खियों में रही थी। फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। ‘रंग रसिया’ में रणदीप के किरदार ने हर किसी का ध्यान खींचा। केतन मेहता द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा फिल्म मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित थी।

आखिर किस बात पर थी सेंसर बोर्ड को आपत्ति

फिल्म ‘राजा रवि वर्मा’ के जीवन और उनकी कला पर आधारित थी। इसमें कई बोल्ड सीन्स (Bold Scenes) थे, जिसके कारण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इसे रिलीज करने से रोक दिया था और इसे भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। विवादित विषय होने की वजह से यह फिल्म सेंसरशिप के पचड़े में पड़ गई थी। ये फिल्म हिंदी तथा इंग्लिश के साथ चार पांच भाषाओं में डब कर रिलीज की जानी थी, लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से यह संभव नहीं हो पाया।

क्या थी फिल्म की कहानी जिस पर मचा बवाल

अभिनेता रणदीप हुड्डा की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रंग रसिया’ एक भावुक प्रेम कहानी है। फिल्म में दिग्गज राजा रवि वर्मा से प्रेरित एक चित्रकार की भूमिका रणदीप ने निभाया है। फिल्म में रणदीप और एक्ट्रेस नंदना सेन के बीच कई इंटीमेट सीन्स थे। ये मूवी दिग्गज पेंटर राजा रवि वर्मा के जीवन पर बनी है। एक ऐसा कलाकार जिसने अपनी पेटिंग से देवी-देवताओं को आम लोगों के घर तक पहुंचा दिया। वो भी उस टाइम पर जब लोअर कास्ट को देवी-देवताओं को देखने तक की इजाजत नहीं थी। लेकिन बवाल तब मचा जब उस कलाकार ने अपनी कला को समाज से ऊपर रखा।

जिसके रूप में दिखाया देवी-देवता, उसी से बनाए गलत संबंध

राजा रवि वर्मा जिस खूबसूरत लड़की के रूप में देवी-देवताओं केा दिखाया करते थे। बाद में उसी की पेंटिंग में अश्लीलता दर्शाने लगे। यही नहीं उसकी बोल्ड पेंटिंग्स को बाजारों तक लाने लगे। बात तब बिगड़ी जब उसी लड़की के साथ उन्होंने गलत संबंध भी बनाया। इसके बाद पूरा समाज उनके पीछे पड़ जाता है। उन पर संस्कृति खराब करने का आरोप लगता है। यही नहीं उनका प्रिंटिंग प्रेस तक जला दिया जाता है।

लोगों की धार्मिक भावनाएं हुए आहत

फिल्म के कुछ दृश्यों और पोस्टरों पर हिंदू देवी-देवताओं के आपत्तिजनक चित्रण को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। कई संगठनों ने मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस फिल्म को लेकर कोर्ट केस हुए प्रोटेस्ट हुए। यहां तक लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि फिल्म उनके देवी-देवताओं को गलत तरीके से दिखा रहा है।

रणदीप ने भी कही थी ये बात

रणदीप ने IANS को बताया, “यह एक बहुत ही कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म है और इसे सेंसरशिप की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसलिए, इस फिल्म को सभी तक पहुंचाने के लिए, एक पार्टनरशिप की जरूरत थी और अब पेन मूवीज हमारे साथ है। हमारी अच्छी रीच होगी, हालांकि इसमें काफी समय लगा।” उन्होंने कहा, “यह फिल्म कई साल पुरानी है, इसलिए ऐसा नहीं है कि देरी से फिल्म पर कोई असर पड़ेगा। कॉन्ट्रोवर्सी से उत्सुकता पैदा होती है और लोग इसके बारे में बात करते हैं। लोग इसके (फिल्म के) बारे में जितना ज़्यादा बात करेंगे, उतना ही फायदा होगा।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN