Home मनोरंजन समाचार इक्का में वकील का किरदार निभाने पर सनी देओल बोले- दामिनी 2...

इक्का में वकील का किरदार निभाने पर सनी देओल बोले- दामिनी 2 का तो कुछ हुआ नहीं लेकिन…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/sud_1782748062224_1782748070444_e7345c26-857c-4af7-9964-c66eb7dffd1f.jpg

सनी देओल की फिल्म इक्का की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसमें सनी के साथ दूसरे टैलेंटेड एक्टर अक्षय खन्ना हैं।

सनी देओल की फिल्म इक्का का ट्रेलर रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इक्का का ट्रेलर देखकर सनी के फैंस को उनके कोर्टड्रामा वाली फिल्म दामिनी याद आ गई है जिसकी रिलीज को 3 दशक से ज्यादा का समय हो गया है। इक्का में सनी ने वकील का किरदार निभाया है। अब ट्रेलर लॉन्च पर सनी ने कहा कि यह उनके लिए स्पेशल प्रोजेक्ट है।

दामिनी के बाद अब मिला सनी को मौका

सनी ने कोर्टरूम ड्रामा को लेकर अपनी पसंद पर कहा, ‘मुझे दामिनी के बाद मौका नहीं मिला और जैसे ही ये सब आया, मैं बहुत खुश था।’

सनी का कहना है कि वह काफी समय से ऐसे किरदार और स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे और इसी वजह से इक्का स्पेशल प्रोजेक्ट है।

दामिनी 2 को लेकर क्या बोले

सनी से फिर पूछा गया कि दामिनी 2 क्या बनने वाली है तो इस पर उन्होंने कहा, ‘इतनी कोशिश कर रहे थे कि दामिनी 2 करें, लेकिन दामिनी 2 का कुछ हुआ नहीं।’

सनी ने आगे कहा कि भले ही दामिनी 2 नहीं हुई, लेकिन वह खुश हैं कि इक्का के जरिए एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म आ गई है। इसके साथ ही उन्होंने अक्षय खन्ना के साथ दोबारा काम करने पर कहा, ‘अक्षय के साथ मैंने बॉर्डर की थी और वो हम दोनों की साथ में पहली फिल्म थी। बहुत मजा आया था।’

सनी कर रहे हैं ओटीटी डेब्यू

इक्का के बारे में बता दें कि यह कोर्टरूम थ्रिलर ड्रामा है जिसमें सनी ने वकील का किरदार निभाया था। वह 3 दशक के बाद अक्षय के साथ रीयूनाइट कर रहे थे। सनी का इसके जरिए ओटीटी डेब्यू हो रहा है। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इसमें सनी और अक्षय के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम भी हैं।

सनी का क्या है किरदार

सनी ने इक्का में वकील सिकंदर मेहरा का किरदार निभाया है जिसको जबरदस्ती एक मर्डर के आरोपी का किरदार निभाना है जिसका किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है।

आमिर के प्रोडक्शन की इस फिल्म में भी करेंगे काम

बता दें कि सनी इसके अलावा फिल्म बटवारा 1947 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं और आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा और सनी के बेटे करण देओल भी हैं।

पहले इस फिल्म का नाम लाहौर 1947 था, लेकिन फिर हाल ही में अनाउंस किया गया कि इस मूवी का नाम बदल गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN