Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में सस्ता हुआ सोना, जानिये मंगलवार 30...

Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में सस्ता हुआ सोना, जानिये मंगलवार 30 जून का गोल्ड रेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Rate Today: आज मंगलवार 30 जून को सोने का भाव कम हुआ है। दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने का भाव 1,40,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां कल की तुलना में सोने का भाव 166 रुपये कम हुआ है। यूपी, बिहार, राजस्थान और मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। क्या ये सोने में निवेश करने का सही समय है? ये सवाल ज्यादातर निवेशकों के मन में है कि अभी निवेश करना चाहिए या दाम और गिरने का इंतजार करना चाहिए। अगर आप भी सोने में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जानिये आज मंगलवार 30 जून को आपके शहर में गोल्ड रेट क्या रहा।

अपने पीक से 40,000 रुपये सस्ता हुआ सोना

सोने का भाव जनवरी 2026 में 1,80,000 रुपये पर पहुंच गया था। आज चांदी का भाव करीब 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर पीक लेवल से तुलना करें तो चांदी का भाव करीब 40,000 रुपये कम हो चुका है। ज्यादातर निवेशकों को लग रहा है कि गोल्ड का पीक अब निकल चुका है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने का भाव 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

देश के राज्यों में सोने का रेट

30 जून को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में चांदी के भाव में आज 163 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 22 कैरेट गोल्ड में 150 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

सोने का भाव 24 कैरेट (रुपये में) 22 कैरेट (रुपये में)
दिल्ली 1,40,800 1,28,970
मुंबई 1,41,110 1,29,260
उत्तर प्रदेश 1,41,166 1,29,762
बिहार 1,41,170 1,29,580
मध्य प्रदेश 1,42,820 1,30,830
राजस्थान 1,40,920 1,29,080
हरियाणा 1,41,470 1,29,580
पंजाब 1,41,470 1,29,580

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां भाव में 147 रुपये की गिरावट आई। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,29,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,282 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां सोने का भाव 144 रुपये कम हुआ है।

बिहार और यूपी में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां भाव आज 100 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यूपी में 24 कैरेट सोना 1,41,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN