Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/Anupamaa_30_june_1782802739743_1782802746180_0782f72d-0a3d-4e03-9b87-4fe21709c756.jpgAnupamaa 30 June 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में आपको क्या उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं? जानिए 30 जून के एपिसोड का फुल रिटेन अपडेट।
अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहेगा। अनुपमा को बहुत दुख होगा कि सोशल मीडिया पर लोग अंश के बारे में बुरा-भला लिख रहे हैं। प्रेम मैनेजर से क्लब का सीसीटीवी फुटेज चेक करवाने को कहेगा। सारी फुटेज जांचने के बाद पता चलेगा कि जिस जगह पर अंश के साथ वो घटना हुई, वहां का कैमरा कुछ दिन पहले खराब हो गया था। अनुपमा और प्रेम दोनों को गुस्सा आएगा। प्रेम कहेगा कि अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा, इस पर अनुपमा कहेगी कि हमें उम्मीद नहीं छोड़नी है। कुछ ना कुछ रास्ता जरूर होगा।
क्लब से अनुपमा को मिलेगा बड़ा सुराग
दिग्विजय और अनुपमा प्रेम से याद करने को कहेंगे कि उस दिन यहां पर क्या-क्या हुआ था। दिमाग पर बहुत जोर डालने पर प्रेम को याद आएगा कि दो लड़कियां उस दिन यहां पर रील बना रही थीं। प्रेम कहेगा कि वह उन लड़कियों का चेहरा देखकर उन्हें पहचान लेगा। सीसीटीवी की बाकी फुटेज में क्योंकि वो लड़कियां नजर नहीं आएंगी, इसलिए होटल मैनेजर अनुपमा को उस रात आए सभी मेहमानों का नाम और उनके फोन नंबर्स की लिस्ट दे देगा। उधर कैफे में एक अलग ही तमाशा हो जाएगा।
कैफे में होगा तमाशा, बंकू संभालेगा बात
प्रेरणा और ईशानी बहुत भावुक होंगी, इसी दौरान एक कपल रेस्त्रां में बैठा अंश का वायरल वीडियो देख रहा होगा। यह कपल क्योंकि अंश के बारे में बुरी-भली बातें कह रहा होगा, इसलिए प्रेरणा और ईशानी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी। वो गेस्ट पर चिल्लाना और उन्हें नसीहत देना शुरू कर देंगी कि जब वो सीधे तौर पर इस लड़के को जानते नहीं हैं, तो किस आधार पर वो जजमेंट पास कर रहे हैं। गेस्ट उठकर जाने लगेंगे। बंकू सिचुएशन संभालेगा और ईशानी-प्रेरणा को समझाएगा। इधर घर पहुंचकर अनुपमा-प्रेम और बाकी सभी लोग एक-एक नंबर पर कॉल करना शुरू करेंगे। फाइनली लड़की का डिटेल मिल जाएगा।
पहली बार श्रुति के खिलाफ जाएगा प्रेम
जब पूरा शाह परिवार और प्रेम राहत की सांस ले रहा होगा, तभी श्रुति आ धमकेगी। वह अकेले में प्रेम को भड़काएगी कि अंश उसके दुश्मनों की पार्टी का है। उसने पहले कई बार प्रेम को भी बुरा भला कहा है, इसलिए उसे मदद नहीं करनी चाहिए। राही के सामने भी श्रुति यही कहेगी कि मामला अब पुलिस के पास है और इसमें प्रेम की इमेज पर बात आ सकती है। हालांकि प्रेम बहुत सख्त लहजे में श्रुति की बात मानने से साफ इनकार कर देगा। वह कहेगा कि अगर अंश ने मुझसे बदतमीजी की थी, तो इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि वह किसी लड़की के साथ बदतमीजी कर सकता है। राही और प्रेम साथ में वहां से चले जाएंगे और श्रुति देखती रह जाएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


