Home मनोरंजन समाचार पाकिस्तानी फिल्म से उठाया था इमरान हाशमी का यह गाना, सच जानकर...

पाकिस्तानी फिल्म से उठाया था इमरान हाशमी का यह गाना, सच जानकर लगेगा जोर का झटका

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/Agar_tum_mil_jaao_1782807273594_1782807278257_c2d2eb01-720f-4b1d-b9a2-fca6a6110856.jpg

Emraan Hashmi Songs: इमरान हाशमी का उन दिनों लगभग हर गाना सुपरहिट हो जाता था। यह गाना भी आपने जरूर सुना होगा, लेकिन कम लोगों को इस बात का अंदाजा है कि यह गाना पाकिस्तानी मूवी से लिया गया था।

साल 2005 में आई फिल्म ‘जहर’ का गाना ‘अगर तुम मिल जाओ’ तो आपको याद ही होगा। यह उस दौर का चार्टबस्टर हिट गाना था। फिल्म की IMDb रेटिंग खास नहीं थी, बॉक्स ऑफिस पर इसने महज 5 करोड़ रुपये की लागत के बाद 11 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। लेकिन हम आप फिल्म की नहीं, बल्कि इसके खूब पॉपुलर हुए इस गाने की बात करने वाले हैं। कम लोग जानते हैं कि इमरान हाशमी और शमिता शेट्टी पर फिल्माया गया यह गाना कोई ऑरिजनल लिरिक्स नहीं है, बल्कि इसे रीमेक किया गया था।

ऑरिजनली पाकिस्तानी फिल्म का है गाना

कई लोगों को यह लगता है कि श्रेया घोषाल की आवाज में यह गाना लिखा सईद कादरी ने था। ऐसा इसलिए क्योंकि लिरिक्स में हमें सईद कादरी का ही नाम नजर आता है। लेकिन सच यह है कि यह एक रीमेक सॉन्ग है जिसे 1974 तसव्वर खानम ने फिल्म ‘ईमानदार’ के लिए गाया था। ‘ईमानदार’ नाम सुनकर अगर आप कनफ्यूज हो रहे हैं तो साफ कर दें कि हम यहां पर पाकिस्तानी फिल्म ईमानदार की बात कर रहे हैं। यह उस दौर की सुपरहिट फिल्म थी जिसे ब्लैक एंड व्हाइट फॉरमैट पर बनाया गया था।

अनु मलिक ने 2005 में किया रीक्रिएट

लिरिक्स सईद कादरी के ही रहे, लेकिन रीक्रिएशन के किंग कहे जाने वाले अनु मलिक ने बड़ी सफाई से इसे साल 2005 में इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘जहर’ के लिए रीक्रिएट किया। बहुत से लोग श्रेया घोषाल वाले गाने को ही ऑरिजनल और ज्यादा बेहतर मानते हैं, लेकिन सच यह है कि अनु मलिक कभी इस गाने को बना ही नहीं पाते, अगर पाकिस्तानी फिल्म में तसव्वर खानम ने यह गाना नहीं गाया होगा। बात इमरान हाशमी की करें तो उस दौर में उनकी लगभग हर फिल्म के गाने सुपरहिट होते थे। अब वह फिर एक बार कमबैक को तैयार हैं।

इमरान की अगली फिल्म का इंतजार

हाल ही में इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन-2 का टीजर रिलीज किया गया है। एक बार फिर एक्टर शिवम पंडित के दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज के साथ ही वायरल हो गया और लोगों ने दावा किया कि यह फिल्म या तो ब्लॉकबस्टर हिट होगी, या फिर फ्लॉप हो जाएगी। ज्यादातर लोग फिल्म के लिए अभी से सुपर एक्साइइटेड नजर आ रहे हैं। आवारापन का टाइटल ट्रैक एक बार फिर से इस फिल्म के टीजर में सुनाई पड़ा है, लेकिन क्या दोबारा इमरान की फिल्म से कुछ हिट गाने मिलेंगे? इसका जवाब जल्द ही मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN