Home LIFESTYLE NEWS HINDI सिर्फ 2 चीजों से बनाएं मार्केट जैसी क्रीमी और टेस्टी मैंगो आइसक्रीम,...

सिर्फ 2 चीजों से बनाएं मार्केट जैसी क्रीमी और टेस्टी मैंगो आइसक्रीम, सबसे आसान है ये रेसिपी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मैंगो आइसक्रीम खाने की क्रेविंग हो रही है, तो सिर्फ 2 चीजों से आप ढेर सारी आइसक्रीम घर पर ही बना सकते हैं। खाने में ये बिल्कुल मार्केट वाली आइसक्रीम जैसी लगती है, मुंह में रखते ही घुल जाए। इन गर्मियों में ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।

गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने की क्रेविंग भला किसे नहीं होती। वो भी बात हो मैंगो आइसक्रीम की, तो ये बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी की फेवरिट होती है। हमें अक्सर लगता है कि मार्केट जैसी मैंगो आइसक्रीम घर पर बनाना मुश्किल और झंझट भरा है। इसके लिए कंडेस्ड मिल्क, मिल्क पाउडर और व्हिपिंग क्रीम जैसी कई चीजों की जरूरत पड़ेगी, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज वाली रेसिपी से आप सिर्फ दो इंग्रेडिएंट्स में ही मार्केट जैसी क्रीमी और टेस्टी आम की आइसक्रीम घर पर बना सकते हैं। ये दो इंग्रेडिएंट्स हैं, पका हुआ मीठा आम और दूध। साथ में आप चीनी भी इस्तेमाल करना चाहें तो कर सकते हैं। बस इसे बनाने का तरीका थोड़ा सा अलग है, जिसे ध्यान में रखकर एकदम परफेक्ट मैंगो आइसक्रीम बनाकर तैयार हो जाएगी।

सिर्फ 2 चीजों से बनाएं आम की टेस्टी आइसक्रीम

बिल्कुल बाजार जैसी क्रीमी और टेस्टी मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी। 4 मीठे पके हुए आम (बड़े साइज के) और एक लीटर दूध। आप चाहें तो दूध में आधा कप के करीब चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, वरना नेचुरली भी ये काफी मीठी होती है। बस इन दो चीजों से पूरे घर के लिए मुंह में घुलने वाली आम की आइसक्रीम बनाकर तैयार की जा सकती है।

मार्केट जैसी मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि

घर पर मैंगो आइसक्रीम बनाने की इससे सिंपल रेसिपी आपको कहीं नहीं मिलेगी। इसके लिए बस आपको पहले से थोड़ी तैयारी कर लेनी है। सबसे पहले आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे किसी प्लास्टिक के कंटेनर में स्टोर करें और फ्रीजर में रख दें। आपको आम के टुकड़ों को पूरी तरह फ्रीज कर लेना हैं, यानी जमा लेना है।

अब गैस पर एक कढ़ाही चढ़ाएं और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर दूध उबलने के लिए रख दें। थोड़ा सा पानी डालने से दूध कढ़ाही की तली पर चिपकता नहीं है। अब इसमें आधा कप के करीब चीनी एड करें और दूध को लो टू मीडियम फ्लेम पर पकने दें। तब तक पकाएं जब तक दूध आधा नहीं हो जाता। दूध बिल्कुल गाढ़ा हो जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें। अब दूध को ठंडा होने दें।

काम की टिप: आइसक्रीम बनाने के लिए फुल क्रीम या डेयरी का गाढ़ा दूध इस्तेमाल करें। दूध गाढ़ा होगा तो आइसक्रीम भी ज्यादा क्रीमी और टेस्टी बनेगी।

इसके बाद एक मिक्सर में फ्रीज कर के रखे हुए आम और पका हुआ गाढ़ा दूध एड करें। इसमें आपको कुछ भी एकस्ट्रा एड करने की जरूरत नहीं है। इन्हें ब्लेंड कर के एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। ये ठंडा-ठंडा मिक्सचर आप ऐसे भी खा सकते हैं। वरना बाजार जैसी आइसक्रीम बनाने के लिए इसे किसी कंटेनर में डालें और सिर्फ एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। बिल्कुल गाढ़ी और टेस्टी मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।

स्वाद की टिप: आइसक्रीम के ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निशिंग करें। ये देखने में भी सुंदर लगती है और खाने में भी अच्छा टेस्ट आता है।

(Images Credit; Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN