Home BUSINESS NEWS HINDI बाजार पर है इस कंपनी का ‘कब्जा’, एक्सपर्ट बोले- खरीदो शेयर, रॉकेट...

बाजार पर है इस कंपनी का ‘कब्जा’, एक्सपर्ट बोले- खरीदो शेयर, रॉकेट सा उछल गया दाम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर मंगलवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने इस कार कंपनी की रेटिंग अपग्रेड की है, इसके बाद कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 14,159.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। मारुति सुजुकी का घरेलू मार्केट में दबदबा है। घरेलू बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 40 पर्सेंट से ज्यादा है। मारुति सुजुकी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 17,371.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 12,202.10 रुपये है।

जेफरीज ने मारुति सुजुकी के शेयरों को दी है बाय रेटिंग
विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने मारुति सुजुकी पर अपनी रेटिंग अपग्रेड की है। ब्रोकरेज हाउस ने मारुति सुजुकी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। जेफरीज ने कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 16,500 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने पहले कंपनी के शेयरों को 13,800 रुपये का टारगेट दिया था। मौजूदा टारगेट प्राइस संकेत करता है कि मारुति सुजुकी के शेयर सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से 23 पर्सेंट से ज्यादा उछल सकते हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 13429.20 रुपये पर बंद हुए थे। मारुति सुजुकी का मार्केट कैप मंगलवार को 4,43,430 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

पहली छमाही में मजबूत रही है पैसेंजर व्हीकल्स की डिमांड
विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने कहा है कि साल 2026 की पहली छमाही में देश में पैसेंजर व्हीकल्स की डिमांड मजबूत रही है। साथ ही, मिडिल ईस्ट में तनाव घटने और क्रूड ऑयल के दाम में करेक्शन होने से डिमांड से जुड़ी चिंताएं भी कम हो गई हैं। इस साल की शुरुआत में कच्चे तेल के दाम 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए थे। हालांकि, अब कच्चे तेल के दाम में नरमी आई है। ब्रेंट क्रूड के दाम मंगलवार को 1 पर्सेंट से अधिक टूटकर करीब 72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। इंटरनेशनल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने कहा है कि मेटल प्राइसेज कम होने से भी मार्जिन रिस्क घटा है।

कंपनी को चौथी तिमाही में हुआ 3591 करोड़ रुपये का मुनाफा
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का मुनाफा वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 7 पर्सेंट घटा है। कंपनी को चौथी तिमाही में 3591 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 3857 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चौथी तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 28 पर्सेंट बढ़कर 52,449 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 40,910 करोड़ रुपये था। मारुति सुजुकी ने चौथी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही सेल्स हासिल की। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की सेल्स 6,76,209 यूनिट्स की रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN