Source :- LIVE HINDUSTAN
Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Gujarat Inject Kerala Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों का 10 टुकड़ों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया था। उसमें बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं नई तारीख क्या है?
किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Gujarat Inject Kerala Ltd Stock Split Record date)
गुजरात इंजेक्ट केरला लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने पहले 2 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था। जिसे अब बदलकर 8 जुलाई 2026 की तारीख कर दिया है। यानी अब कंपनी के शेयोरों का बंटवारा 8 तारीख को होगा।
शेयरों का प्रदर्शन शानदार (Gujarat Inject Kerala Share performance)
मंगलवार को कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 126.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 12.69 प्रतिशत बढ़ा है। 3 महीने में स्टॉक का दाम 61 प्रतिशत चढ़ चुका है। 2026 में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। इस साल अबतक यह स्टॉक 251 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
6 महीने में Gujarat Inject Kerala Ltd का शेयर 255 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 412 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी का 52 वीक हाई 128 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 19.01 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 185.31 करोड़ रुपये का है।
लॉन्ग टर्म में दिया मोटा रिटर्न
दो साल में यह स्टॉक 655 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 1287 प्रतिशत चढ़ चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 18.17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, सितंबर 2025 के डाटा के अनुसार इस कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




