Home मनोरंजन समाचार गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- बीवी है...

गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- बीवी है वो मेरी, मैं उसके साथ…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/gku_1782829956072_1782829965320_ddf90dd8-8cac-477d-b613-4e23bef77cca.jpg

गौरव खन्ना ने फाइनली आकांक्षा चमोला को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने आकांक्षा को लेकर अपना सपोर्ट जाहिर किया है। जानें आगे उन्होंने आकांक्षा को लेकर और क्या कहा।

गौरव खन्ना कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में यह खुलासा किया कि दोनों 1 साल से अलग रह रहे हैं और जल्द तलाक लेने वाले हैं। इसके बाद से गौरव के रिएक्शन का सबको इंतजार था। अब गौरव ने इस विवाद पर अपना पहला रिएक्शन दे दिया है।

गौरव ने क्या कहा आकांक्षा को लेकर

गौरव दरअसल, खतरों के खिलाड़ी के प्रेस इवेंट में गए तो इस दौरान गौरव से इस बारे में पूछा गया। इस पर गौरव ने कहा बस जो पहले था वही हाल है अब भी। प्यार उसका है सपोर्ट भी उसको है। बीवी है यार मेरी। आकांक्षा को ऑल द बेस्ट। मैं उसके साथ खड़ा हूं। मैं चाहता हूं वो जीते तो आप सब उसे सपोर्ट करें। मैं चाहता हूं वो जीत कर आए।

गौरव ने किया सोशल मीडिया पोस्ट

गौरव ने इससे पहले अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। यह कॉन्ट्रोवर्सी के बाद गौरव का पहला पोस्ट है। इन फोटोज को शेयर कर गौरव ने सिर्फ 2 हैशटैग लिखे हैं खुद को प्यार करो और फिर अपना नाम। इन फोटोज पर गौरव के फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि आप हमेशा मेरे हीरो रहोगे। एक ने लिखा कि आपको बहुत पॉजिटिविटी और सपोर्ट भेज रहा हूं।

इस पर करण वाही ने कमेंट किया है, कैसे कैसे कैसे…देश जानना चाहता है। वहीं मृदुल तिवारी ने कमेंट किया भाई।

वहीं गौरव ने इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की है, लेकिन वो सिर्फ डार्क है उसमें कुछ नहीं है। बस गाना ऐड किया है कि ख्वाबों में सिर्फ मैं आऊंगा, पलकों में सिर्फ रह जाऊंगा।

आकांक्षा ने क्या कहा था

बता दें कि आकांक्षा ने लॉक अप शो के पहले दिन कहा था कि मैं और गौरव 1 साल से अलग रह रहे हैं। हम दोनों तलाक लेने वाले हैं। यह काफी पर्सनल सीक्रेट था जिसे मैंने अभी तक छिपाकर रखा था।

आकांक्षा बोलीं आसान नहीं था

इसके बाद आकांक्षा ने यह भी कहा कि उनके लिए भी आसान नहीं था यह सब बोलना। वह बोलीं ये ऐसी बात थी जिसे वह अपने तक रखी थीं, लेकिन उन्हें बोलना पड़ा। सबको लगा कि यह आम था, लेकिन मुझसे पूछो कि मुझे किस चीज से गुजरना पड़ा है। इतना ही नहीं आकांक्षा फिर फूट-फूटकर रोने लगी थीं।

आकांक्षा ने यह भी कहा कि वह दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। वह अब अपनी लाइफ को एंजॉय करना चाहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN