Home BUSINESS NEWS HINDI GMP कर रहा है इशारा, पहले ही दिन तगड़ा फायदा करा सकता...

GMP कर रहा है इशारा, पहले ही दिन तगड़ा फायदा करा सकता है यह शेयर, IPO पर लगा 212 गुना दांव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक छोटी ज्वैलरी कंपनी अद्वित ज्वेल्स बुधवार को शेयर बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। कंपनी के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इशारा कर रहा है कि अद्वित ज्वेल्स के शेयर लिस्टिंग पर निवेशकों को बंपर फायदा करा सकते हैं। कंपनी के शेयर 36 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 23 जून को खुला था और यह 25 जून तक ओपन रहा।

138 रुपये शेयर का दाम, 50 रुपये के ऊपर पहुंच गया GMP
अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ (Advit Jewels) में शेयर का दाम 138 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 50.50 रुपये के फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो अद्वित ज्वेल्स के शेयर 188.50 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 36 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ का टोटल साइज 165 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार 29 जून को फाइनल हुआ है।

212 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO
अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ (Advit Jewels) टोटल 212.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 95.30 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 536.38 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का कोटा 174.98 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 100 शेयर थे।

क्या करती है अद्वित ज्वेल्स?
अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels) एक जयपुर स्थित ज्वैलरी कंपनी है। कंपनी की शुरुआत साल 2019 में हुई है। अद्वित ज्वेल्स का हैंडक्राफ्टेड फाइन ज्वैलरी में स्पेशलाइजेशन है। कंपनी ‘रामभजो’ ब्रांड नाम के तहत कुंदन, पोलकी, डायमंड और स्टडेड पीसेज की ज्वैलरी बेचती है। कंपनी की प्रॉडक्ट रेंज में बैंगल्स, ईयररिंग्स, नेकलेस, रिंग्स, बैंगल्स और कस्टमाइज्ड ज्वैलरी शामिल हैं। अद्वित ज्वेल्स मुख्य रूप से B2B मॉडल पर काम करती है। यह डीलर्स, शोरूम्स और रिटेलर्स को अपने प्रॉडक्ट्स की सप्लाई करती है। इसके अलावा, कंपनी B2C कस्टमर्स को भी अपनी सेवाएं देती है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी के रेवेन्यू में बी2बी सेगमेंट की हिस्सेदारी 81.63 पर्सेंट थी। वहीं, B2C सेगमेंट का कंपनी के रेवेन्यू में 18.37 पर्सेंट योगदान रहा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN