Source :- LIVE HINDUSTAN
एक बार फिर हम आपके लिए लेकर आ गए हैं मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर गारंटी हंसी आना तय है। ये जोक्स दोस्तों से जुड़े हैं जो सुबह के समय आप भी अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।
आप लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए एक बार फिर हम धांसू जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा। इन जोक्स में टीचर स्टूडेंट, दो दोस्तों की बातचीत हैं, जिन्हें पढ़कर हंसी आना तय है। इन जोक्स को आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच शेयर कर सकते हैं। पढ़िए, मजेदार जोक्स-
1) न्यूटन का चौथा नियम
टीचर: न्यूटन का नियम बताओ?
बैकबेंचर दोस्त: सर, न्यूटन का चौथा नियम कहता है कि “जब तक दोस्त की बेइज्जती न हो, तब तक महफिल में रंग नहीं जमता!
2) जब दोस्त जिम ज्वाइन करे
पहला दोस्त: भाई, मैंने आज से जिम जाना शुरू कर दिया है। 6 महीने में सिक्स पैक एब्स बनाऊंगा।
दूसरा दोस्त: बहुत अच्छे भाई! वैसे आज जिम में क्या किया?
पहला दोस्त: कुछ खास नहीं, बस जिम के बाहर खड़े होकर 20 मिनट तक अपनी डीपी के लिए फोटो खिंचवाई!
3) परीक्षा का खौफ
पप्पू: भाई, कल एग्जाम है और मुझे कुछ नहीं आता।
गप्पू: टेंशन मत ले भाई, मैं तेरे आगे बैठूंगा।
पप्पू: पर तुझे भी तो कुछ नहीं आता!
गप्पू: हां, तो दोनों मिलकर सप्लीमेंट्री शीट पर ‘जय माता दी’ लिखकर आएंगे!
4) सच्चा त्याग
पहला दोस्त: अगर हमारे पास सिर्फ एक ही रोटी हो और हम दोनों भूखे हों, तो तू क्या करेगा?
दूसरा दोस्त: भाई, मैं वो रोटी पूरी की पूरी तुझे दे दूँगा।
पहला दोस्त: वाह! इसे कहते हैं सच्ची दोस्ती।
दूसरा दोस्त: हाँ भाई, क्योंकि मुझे पता है तूने उसमें जहर मिलाया होगा!
5) फ्री की सलाह
चिंटू: भाई, मेरा ब्रेकअप हो गया है, दिल बहुत रो रहा है।
पिंटू: रो मत भाई, लड़कियां तो आती-जाती रहेंगी।
चिंटू: अच्छा, तू मेरा सच्चा दोस्त है।
पिंटू: हां भाई, और वैसे भी… अब उसकी सहेली का नंबर मुझे दे दे, तेरा तो पत्ता कट ही गया है!
6) उधारी और दोस्ती
पप्पू: भाई, ₹500 उधार दे दे, अगले हफ्ते पक्का दे दूंगा।
फेकू: भाई, मैं अपने सिद्धांतों का पक्का हूँ। मैं दोस्तों को पैसे देकर दोस्ती खराब नहीं करना चाहता।
पप्पू: चल ठीक है, फिर तू मुझे अपना दुश्मन मान ले और ₹500 दे दे!
7) सच्चा दोस्त कौन?
दुनिया: “मुसीबत में जो काम आए, वही सच्चा दोस्त है।”
दोस्त: “मुसीबत में जो सबसे पहले आपकी फोटो खींचकर स्टेटस पर लगाए, वही सच्चा दोस्त है!”
8) अंग्रेजी का ज्ञान
पहला दोस्त: भाई, ‘I am going’ का मतलब क्या होता है?
दूसरा दोस्त: ‘मैं जा रहा हूँ।’
पहला दोस्त: अरे भाई, ऐसे कैसे जा रहा है? कोई भी सवाल पूछो तो सब छोड़कर भाग जाते हो!
सबसे बड़ा झूठ
दोस्त का कॉल: “हाँ भाई, बस 2 मिनट में पहुँच रहा हूँ, तेरे घर के पास वाले मोड़ पर आ गया हूँ।”
हकीकत: वो अभी सोकर उठा होता है और तौलिया ढूंढ रहा होता है!
9) भगवान से दुआ
पहला दोस्त: मैं जब भी भगवान से दुआ मांगता हूँ, तो अपने लिए नहीं, तेरे लिए मांगता हूँ।
दूसना दोस्त (भावुक होकर): सच में भाई? क्या मांगता है?
पहला दोस्त: यही कि भगवान तुझे एक अमीर बीवी दे दे, ताकि मुझे कभी काम न करना पड़े!
10) शादी का कार्ड
दोस्त: भाई, मेरी शादी का कार्ड ले। जरूर आना, पूरे परिवार के साथ।
दूसरा दोस्त: कार्ड पर तो लिखा है ‘Only for One Person’ (सिर्फ एक व्यक्ति के लिए)।
दोस्त: अरे वो तो दूसरों के लिए है, तू तो भाई है मेरा… तू अंदर आकर बर्तन मांजने में मदद भी तो करेगा!
11) इतिहास की क्लास
टीचर: पप्पू, बताओ शाहजहां ने ताजमहल क्यों बनवाया था?
पप्पू: सर, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पता चल सके कि अगर करोड़ों रुपये पास में हों, तो लड़की के पीछे कैसे बर्बाद किए जाते हैं!
(पीछे से पूरी बैकबेंच तालियां बजाने लगी)
12) चाय की दीवानगी
पप्पू: भाई, डॉक्टर ने मुझे चाय पीने से मना किया है।
टप्पू: तो फिर अब क्या करेगा?
पप्पू: कुछ नहीं, अब मैं आंखें बंद करके चाय पीता हूं, ताकि डॉक्टर को पता न चले!
13) डॉक्टर और दोस्त की सलाह
पहला दोस्त: डॉक्टर ने कहा है कि सेहत के लिए रोजाना हरी सब्जियां खानी पड़ेंगी।
दूसरा दोस्त: तो इसमें टेंशन की क्या बात है?
पहला दोस्त: बात ये है कि चिकन को हरी सब्जियां कैसे खिलाऊं, ताकि वो अंदर जाकर हरी सब्जी का काम करे!
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




