Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर खुद पर विश्वास हो तो हर मंजिल पाना आसान होता है। सुबह की शुरुआत खुद को मोटिवेट करते हुए करनी है तो यहां हम कुछ बेहतरीन शायरियां लेकर आए हैं, जो खुद पर विश्वास और हौसले वाली हैं।
खुद पर विश्वास और हौसला किसी भी इंसान की जिंदगी की वो रीढ़ की हड्डी हैं, जिसके बिना कामयाबी की इमारत खड़ी नहीं की जा सकती। अगर आप कामयाब होना चाहते हैं और कामयाबी के लिए हौसला बढ़ाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं खुद पर विश्वास और हौसले वाली 20 शायरियां, जो अपनों को भेजने और स्टेटस पर लगाने के लिए बेस्ट हैं।
1) मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।
2) हवाओं के भरोसे मत उड़, चट्टानें तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं,
अपने पंखों पर भरोसा रख, हवाओं के भरोसे तो पतंगें उड़ा करती हैं।
3) सफर में मुश्किलें आएं तो हिम्मत और बढ़ती है,
कोई अगर रास्ता रोके तो जुर्रत और बढ़ती है।
4) हौसले के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा रख,
हार जा चाहे जिंदगी में सब कुछ, मगर फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रख।
5) यूं ही नहीं मिलती राही को मजिल, एक जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है,
पूछा चिड़िया से कैसे बनाया आशियाना, बोली- तिनका-तिनका उठाना पड़ता है।
6) सामने हो मंजिल तो रास्ते ना मोड़ना, जो भी मन में हो वो सपना ना तोड़ना,
कदम-कदम पर मिलेंगी मुश्किलें आपको, बस सितारे चुनने के लिए कभी ज़मीन मत छोड़ना।”
7) बिना संघर्ष कोई महान नहीं होता, बिना कुछ किये जय-जयकार नहीं होता,
जब तक नहीं पड़ती हथौड़े की चोट, तब तक कोई पत्थर भी भगवान नहीं होता।
8) अभी कांच हूं तो चुभ रहा हूं, जिस दिन आईना बनूंगा,
उस दिन पूरी दुनिया मुझे देखेगी।
9) जीत की खातिर बस जुनून चाहिए, जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए,
यह आसमान भी आएगा जमीन पर, बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए।
10) आंखों में मंजिलें थीं, गिरे और संभलते रहे,
आंधियों में क्या दम था, चिराग तूफानों में भी जलते रहे।
11) इतिहास लिखने के लिए कलम की नहीं,
हौसलों की जरूरत होती है।
12) जो मुस्कुरा रहा है उसे दर्द ने पाला होगा, जो चल रहा है उसके पांव में छाला होगा,
बिना संघर्ष के इंसान चमक नहीं सकता, जो जलेगा उसी दीये में तो उजाला होगा।
13) खोल दे पंख मेरे, कहता है परिंदा, अभी और उड़ान बाकी है,
जमीन नहीं है मंजिल मेरी, अभी पूरा आसमान बाकी है।
14) राह संघर्ष की जो चलता है, वही संसार को बदलता है,
जिसने रातों से जंग जीती है, सूर्य बनकर वही निकलता है।
15) मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है, हर पहलू ज़िन्दगी का इम्तिहान होता है,
डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में, लड़ने वालों के कदमों में जहां होता है।
16) खुद से जीतने की जिद है मेरी, मुझे खुद को ही हराना है,
मैं भीड़ नहीं हूं दुनिया की, मेरे अंदर एक जमाना है।
17) तू रख यकीन बस अपने इरादों पर,
तेरी हार तेरे हौसलों से बड़ी नहीं होगी।
18) परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन, ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं,
वो लोग रहते हैं खामोश अक्सर, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।
19) कांटों पर चलने वाले अपनी मंजिल पर जल्दी पहुंचते हैं,
क्योंकि कांटे कदमों की रफ्तार बढ़ा देते हैं।
20) न रख उम्मीद वफा की इस दुनिया से ऐ नादान,
यहां लोग अपने फायदे के लिए खुदा तक बदल देते हैं, तू खुद पर यकीन रख।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



