Home मनोरंजन समाचार इस गाने में नहीं हैं कोई लिरिक्स, 14 साल बाद भी हर...

इस गाने में नहीं हैं कोई लिरिक्स, 14 साल बाद भी हर दूसरे रील्स में होता है यूज, पहचाना?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/gangs_1782874714839_1782874719825_67eeec15-9928-4469-bef6-5e2416ce2e2d.png

बीट्स चेक करने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर ने एक रफ डमी ट्रैक रिकॉर्ड किया था। अनुराग कश्यप को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे फिल्म में ले लिया और 14 सालों से ये गाना ट्रेंड कर रहा है।

कुछ गाने अपने बोल यानी लिरिक्स की वजह से मशहूर होते हैं, तो कुछ अपनी बेहतरीन धुन की वजह से। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि एक ऐसा गाना भी वायरल हो सकता है जिसमें एक भी शब्द न हो? सुनने में शायद अजीब लगे, लेकिन साल 2012 में ऐसा ही एक अनोखा कमाल हुआ था। एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था जिसमें कोई बोल नहीं थे और वो आज तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

आपने भी सुना है ये गाना

हम बात कर रहे हैं मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बैकग्राउंड ट्रैक की। ये गाना भले ही साल 2012 में आया था, लेकिन इंस्टाग्राम रील्स से लेकर मीम पेजेस तक, इस ट्रैक का क्रेज आज भी सिर चढ़कर बोल रहा है। इस तरह के गानों को ‘गीबरिश’ गाना कहा जाता है, जिसका सीधा मतलब होता है ‘बेमतलब की आवाजें’।

रील्स में आज भी यूज होता है ये गाना

इस गाने की सबसे मजेदार बात ये है कि अगर आप इंटरनेट पर इसके लिरिक्स ढूंढने निकलेंगे, तो आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा। पूरे गाने में सिर्फ ‘तैं तैं, टू टू, टी टी, तान तान’ जैसी रैंडम और बेमतलब की आवाजें सुनाई देती हैं। इसके बावजूद, जब ये गाना सिनेमाघरों में गूंजा, तो दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। फिल्म में जब भी गैंगस्टर्स का टशन, गोलियों की तड़तड़ाहट और देसी ड्रामा दिखाना होता था, तब ये बैकग्राउंड म्यूजिक, सीन में जान फूंक देता था।

इस गाने के लिरिक्स

तैं तैं तैं तैं तैं तैं

तैं ने नाने टोटे ना ने

ती ती ती ती ता आ अ

तैं तैं तैं तैं

तैं ने नाने टोटे ना ने

ती ती ती ती ता आ अ

तैं तैं तो तो ते ती ती ती ता

तैं तैं तो तो ते ती ती ती ता

तैं तैं तैं

तैं तैं तैं

तैं तैं तैं

के के को को के काकी के काका

के के को को के काकी के काका

के के के के को को का को – 3

कण कण कण कण कण का

के के को को के काकी के काका

कै के को को के काकी के काका

तैं तैं तैं

तैं तैं तैं

तैं तैं तैं

स्नेहा खानवलकर ने बनाया था ये गाना

इस गाने के सुपरहिट होने के पीछे की इनसाइड स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। इस ट्रैक को किसी प्रोफेशनल सिंगर ने नहीं गाया है, बल्कि इसे फिल्म की म्यूजिक डायरेक्टर स्नेहा खानवलकर ने खुद अपनी आवाज दी थी। कहा जाता है कि स्नेहा सिर्फ बीट्स को चेक करने के लिए अपनी आवाज में एक ‘रफ डमी ट्रैक’ रिकॉर्ड कर रही थीं। लेकिन जब अनुराग कश्यप ने इस डमी को सुना, तो उन्हें इस रॉ और क्रेजी आवाज में वासेपुर का असली मिजाज नजर आ गया। उन्होंने तुरंत फैसला किया कि इस गाने के लिए कोई नया सिंगर नहीं आएगा और इसी रफ रिकॉर्डिंग को फाइनल ट्रैक माना जाएगा।

यहां सुनिए पूरा गाना

आज भी कर रहा है ट्रेंड

रिलीज के इतने सालों बाद भी ये गाना डिजिटल दुनिया में पूरी तरह अमर हो चुका है। आज भी इंस्टाग्राम रील्स पर जब किसी को कोई मजेदार या अतरंगी हरकत दिखानी हो, दोस्तों का स्वैग दिखाना हो या फिर कोई डार्क-कॉमेडी मीम बनाना हो, तो बैकग्राउंड में यही ‘तैं तैं टूं टूं’ सुनाई देता है। यह ट्रैक साबित करता है कि संगीत को लोगों के दिलों तक पहुंचने के लिए हमेशा भारी-भरकम शब्दों की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी सिर्फ सही बीट और थोड़ा सा पागलपन ही इतिहास रचने के लिए काफी होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN