Home BUSINESS NEWS HINDI Silver Rate Today: दिल्ली-यूपी-बिहार में 4000 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिये बुधवार...

Silver Rate Today: दिल्ली-यूपी-बिहार में 4000 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिये बुधवार 1 जुलाई का सिल्वर रेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today: बुलियन मार्केट में आज बुधवार 1 जुलाई को चांदी में गिरावट नजर आ रही है। सर्राफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,22,126 रुपये पर है। ज्यादातर राज्यों में चांदी 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई है। कल चांदी का भाव 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अगर आप भी चांदी के गहने खरदीने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बुधवार 1 जुलाई को सिल्वर रेट क्या रहा।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,22,126 रुपये है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,221 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,212 रुपये है। आज चांदी के भाव में 3,974 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रही।

यूपी में चांदी का रेट

लखनऊ में चांदी का दाम अभी 2,23,851 रुपये रहा। यहां आज चांदी का दाम 4,057 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। मुंबई में 1 जुलाई को चांदी का भाव 2,21,810 रुपये प्रति किलोग्राम है।

बिहार के पटना में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज मंगलवार को चांदी का भाव 2,22,124 रुपये रहा। यहां आज चांदी के भाव 3976 रुपये कम हो गया है। राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,21,935 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां चांदी 4,165 रुपये रहा।

चांदी का भाव 1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में) 10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में)
दिल्ली 2,21,126 2,211
मुंबई 2,21,126 2,211
यूपी 2,23,851 2,228
बिहार 2,22,124 2,221
राजस्थान 2,21,395 2,213
हरियाणा 2,22,281 2,222
पंजाब 2,22,281 2,222

जनवरी के पीक से 1.90 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी

साल की शुरुआत में चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छू ली थी। जनवरी 2026 में चांदी का भाव करीब 4.10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली।

फिलहाल चांदी करीब 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है। यानी जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से इसकी कीमत करीब 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। बाजार में अभी भी दबाव बना हुआ है, इसलिए निवेशकों की नजर इस बात पर है कि आने वाले महीनों में चांदी की कीमतों में और कितनी गिरावट आती है या फिर यहां से इसमें मजबूती देखने को मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN