Home LIFESTYLE NEWS HINDI Kitchen Hack: माइक्रोवेव में रातभर कटा नींबू रखकर देखा, सुबह खाने की...

Kitchen Hack: माइक्रोवेव में रातभर कटा नींबू रखकर देखा, सुबह खाने की बदबू नहीं आई

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

माइक्रोवेव हर किचन में होता है और खाने गरम करने से लेकर कुछ चीजें बनाने तक इस्तेमाल भी होता है। लेकिन अक्सर माइक्रोवेव में खाने की खराब स्मेल रह जाती है। इसे दूर करने के लिए नींबू वाला हैक हमने ट्राई करके देखा। तो चलिए बताते हैं क्या रिजल्ट मिला?

माइक्रोवेव आजकल हर किचन में होता है और ये किचन के कई कामों में मदद करता है। खाना गरम करना हो या फिर कुछ रोस्ट करना हो, कई काम माइक्रोवेव में हो जाते हैं। हम सभी लोग रोजाना माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं और फिर उससे खाना निकालने के बाद उसे बंद कर देते हैं। खाने की महक माइक्रोवेव में भर जाती है और दोबारा उसे खोलने पर अजीब सी स्मेल आती है। ऐसे में थोड़ी देर ओवन को खुला भी छोड़ देते हैं लेकिन उसे साफ करने का ख्याल शायद की किसी के मन में आता हो या फिर महीने में एक बार उसकी सही तरीके से सफाई हो जाती होगी। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप रोजाना इसकी सफाई कर सकते हैं, जिससे खाने वाली बदबू दूर हो जाएगी तो? अब आप सोचेंगे कि रोज सफाई करने में समय लगेगा और इतनी मेहनत कौन करेगा? तो आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और आसानी से माइक्रोवेव से आने वाली खाने की गंदी महक को दूर कर सकते हैं। नींबू वाले हैक से आप माइक्रोवेव की बैड स्मेल को दूर कर सकते हैं

क्यों ट्राई किया

माइक्रोवेव में कभी हम चिकन गरम कर लेते हैं, तो कभी दाल या चावल। इसके अलावा माइक्रोवेव में पिज्जा भी बनाते हैं और रोस्टिंग का काम भी करते हैं। ऐसे में खाने की स्मेल उसके अंदर ही रह जाती है और खोलने पर गंदी बदबू आती है। ऐसे में बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं, जो सेहत के लिए खराब होंगे।

क्या है ये नींबू वाला हैक

दो नींबू लेने हैं और उन्हें आधा-आधा काट देना है। अब इन नींबू को माइक्रोवेव के अंदर रख दें और फिर उसे बंद कर दें। वायरल हैक में माइक्रोवेव को खुला रखने के लिए कहा गया है लेकिन मैंने उसे बंद कर दिया था। रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दिया।

सुबह क्या देखा

सुबह जब मैंने माइक्रोवेव को खोला तब उसमें से नींबू की महक आई और खाने की खराब बदबू नहीं आ रही थी। माइक्रोवेव से बिल्कुल फ्रेश स्मेल आ रही थी। फिर इसे मैंने थोड़ी देर के लिए खुला रखा, जिससे नींबू की महक भी हल्की हो जाए।

क्या सच में काम आया

मुझे ये वायरल हैक अच्छा लगा और माइक्रोवेव की गंदी स्मेल को दूर करने में ये सच में काम आया। अगर आपके ओवन से खाने की बदबू आती रहती है, तो रात में नींबू रखने वाला हैक ट्राई करके देखें। इससे वाकई बदबू दूर हो जाएगी।

किस स्थिति में ट्राई न करें

अगर माइक्रोवेव के अंदर खाने के दाग, तेल या जमी हुई गंदगी है, तो सिर्फ नींबू रखने से समस्या पूरी तरह हल नहीं होगी। अगर माइक्रोवेव से बहुत जली हुई महक आ रही है, तो यह इस हैक से दूर नहीं होगी। इसके लिए आपको पहले उसकी सफाई करनी होगी। उसके बाद आप नींबू वाला हैक ट्राई करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN