Home LIFESTYLE NEWS HINDI Skin Glow: ना हल्दी, ना चंदन! कॉफी में ये 2 चीजें मिलाकर...

Skin Glow: ना हल्दी, ना चंदन! कॉफी में ये 2 चीजें मिलाकर बनाएं फैस पैक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चेहरे की चमक कहीं खो गई है और हर उपाय आजमाकर भी मनचाहा निखार नहीं मिल रहा? तो कॉफी के साथ रसोई में रखी 2 साधारण चीजों का इस्तेमाल करके यह आसान घरेलू फेस पैक बनाएं। डिटेल में जानें इसके बारे में –

सुबह उठकर आईने में चेहरा देखते ही अगर सबसे पहले लगता है कि चेहरे की सारी चमक कहीं गायब हो गई है, तो आप अकेले नहीं हैं। धूल, धूप, तनाव और अनियमित दिनचर्या का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर ही नजर आता है। ऐसे में कई लोग महंगे फेस पैक और ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार अच्छा नतीजा मिले, यह जरूरी नहीं।

दिलचस्प बात यह है कि आपकी रसोई में रखी सिर्फ तीन सिंपल चीजें भी चेहरे की देखभाल में मदद कर सकती हैं। इन दिनों कॉफी, बेसन और दही से बना एक आसान घरेलू फेस पैक काफी चर्चा में है। यह त्वचा को साफ करने, जमी हुई गंदगी हटाने और चेहरे को ताजा व दमकता हुआ दिखाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका।

इस फेस पैक के लिए क्या चाहिए?

एक छोटा चम्मच कॉफी

दो बड़े चम्मच बेसन

एक छोटा चम्मच दही

ऐसे बनाएं फेस पैक

  1. एक साफ कटोरी में कॉफी, बेसन और दही डालें।
  2. अब तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा ना हो।

कैसे लगाएं?

  • सबसे पहले चेहरा साफ पानी से धो लें। अब तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर बराबर मात्रा में लगा लें।
  • करीब 10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • इसके बाद हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए पानी से धो लें।
  • चेहरा साफ करने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

इस फेस पैक से क्या फायदे मिल सकते हैं?

  1. त्वचा साफ दिखती है: कॉफी और बेसन मिलकर त्वचा की ऊपरी परत पर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करते हैं।
  2. चेहरे पर ताजगी महसूस होगी: यह फेस पैक चेहरे को साफ करने के साथ उसे तरोताजा महसूस कराने में भी कारगर है।
  3. मुलायम त्वचा: दही त्वचा को नमी देने का काम करता है। इससे चेहरा ज्यादा मुलायम रहेगा।

क्या रोज लगाना सही है?

इस फेस पैक को रोज लगाने की जरूरत नहीं है। सप्ताह में एक या दो बार इस्तेमाल करना काफी है। इससे त्वचा को आराम भी मिलता है और जरूरत से ज्यादा रूखापन भी नहीं होता।

नोट: पहली बार इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के एक छोटे हिस्से पर लगाकर जांच जरूर करें। अगर जलन, खुजली या लालपन महसूस हो, तो तुरंत साफ पानी से धो लें। बहुत ज्यादा रगड़कर चेहरा साफ ना करें। इसके अलावा स्किन एक्सपर्ट से भी सलाह लेना बेहतर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN