Source :- LIVE HINDUSTAN
Cooking Tips: घर में नॉन वेज बनता है या फिर कोई स्पेशल सब्जी बन जाए तो साथ में नान रोटी की डिमांड होती है। लेकिन काफी सारी लेडीज इसे बना नहीं पाती तो आज बटर नान बनाने की बिल्कुल आसान सी ट्रिक नोट कर लें। जिससे आटा गूंथकर रेस्टोरेंट जैसी नान रोटी बना पाएंगी।
रेस्टोरेंट जैसी बटर नान रोटी बनाना अभी भी काफी सारी लेडीज को झंझट भरा लगता है। उन्हें लगता है कि नान रोटी बनाना आसान नहीं और ये गड़बड़ बन जाएगी। लेकिन इस हलवाई की बताई ट्रिक से अगर नान रोटी बनाकर ट्राई की तो हर बार स्पेशल ओकेजन पर आप यहीं ट्राई करेंगी। कुकिंग विद हलवाई नाम के इंस्टाग्राम पेज पर बहुत ही आसान तरीके से और मैदा और उसमे सारी सामग्री की सही क्वांटिटी को बताया है। जिससे आप एक साथ कई बटर नान रोटी बनाकर तैयार कर सकती हैं।
बटर नान रोटी बनाने की सही सामग्री
डेढ़ किलो मैदा
डेढ़ सौ ग्राम दही
सौ ग्राम तेल
एक चम्मच कलौंजी
एक चम्मच सफेद तिल
एक चुटकी बेकिंग सोडा
एक चम्मच नमक
आधा चम्मच यीस्ट
सौ ग्राम दूध
दो चम्मच चीनी
नान रोटी का आटा गूंथने का सही तरीका
- सबसे पहले मैदे को फैला लें। फिर उसमे दही डेढ़ सौ ग्राम डाल दें। दही का खट्टा होना जरूरी नही हैं। साथ ही इसमे कलौंजी एक चम्मच और एक चम्मच सफेद तिल डाल दें। ये दोनों स्वाद को बढ़ाने में मदद करेंगी और नान रोटी का सोंधापन देंगी। अब मैदे में एक चुटकी बेकिंग सोडा और एक चम्मच नमक डाल दें। साथ ही साथ आधा चम्मच यीस्ट और दो चम्मच चीनी डाले। सौ ग्राम दूध डालकर आटे को गूंथ लें। गूंथा आटा नर्म ही रहे तो बेहतर है।
- अब गूंथे आटे को कॉटन के सॉफ्ट कपड़े को गीला करके भिगो दें और दो घंटे के लिए छोड़ दें।
- दो घंटे बाद रोटी बनाने के पहले सारी लोई काटकर रख लें। लोई को जिस भी थाली या ट्रे में रखना है उसे तेल से ग्रीस कर लें।
- फिर लोई को काटकर रख लें। ऊपर से भी सारी लोईयों पर तेल लगा दें और फिर गीले कपड़े से ढंक कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- आधे घंटे बाद लोईयों को निकालें और आराम से बेलें। बेलते समय ज्यादातर नान लंबाई में ही बेलें तो आपको पूरा रेस्टोरेंट वाला लुक मिलेगा।
- एक-एक नान को बेलते जाएं और गैस पर नॉन स्टिक तवे को रखें और इसे तवे पर डालकर धीमी फ्लेम पर पकाएं। फटाफट नाट रोटियां सिंककर तैयार होंगी।
- बस इसे तवे से पकाकर उतारें और गर्म रोटियों पर ही बटर लगाएं।
- अब आप इन रेस्टोरेंट जैसी सॉफ्ट और टेस्टी नान रोटियों का मजा नॉनवेज या फिर वेज सब्जियों के साथ मजा लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




