Home मनोरंजन समाचार Anupamaa: अंश की रिहाई के बाद प्रेम दिखाएगा असली रंग, राही के...

Anupamaa: अंश की रिहाई के बाद प्रेम दिखाएगा असली रंग, राही के सामने ही अनुपमा से कहेगा यह बात

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/Anupamaa_1_July_1782898239590_1782898245386_ad09d49d-001c-4237-b699-896f7509f4b5.jpg

Anupamaa 1 July 2026: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड की शुरुआत अनुपमा की उन कोशिशों से होगी, जो आखिरकार अंश की रिहाई का जरिया बनेंगी, लेकिन उसके बाद असली ट्विस्ट आएंगे।

अनुपमा जब सड़क पर उस लड़की के बारे में पूछताछ कर रही होगी, तभी एक अनजान लड़की आकर उसकी मदद करेगी। यह लड़की आकर बताएगी कि वह उसे जानती है और बाद में वह उसका पता भी बता देगी। अनुपमा जब दिए गए पते पर पहुंचेगी तो वहां पर उसे इस लड़की की बहन मिलेगी। पहले तो वह पुलिस के डर से अनुपमा की मदद करने से साफ इनकार कर देगी, लेकिन फिर उसे अहसास होगा कि अनुपमा और उसका पोता कितनी बड़ी मुसीबत में है। वह अनुपमा को वह वीडियो दे देगी, जिसे लेकर अनुपमा पुलिस स्टेशन पहुंच जाएगी। पुलिस समझ जाएगी कि यह कपल फ्रॉड है और अंश को फंसाया गया है।

कायम रहेगी प्रेम-अनुपमा की दुश्मनी

पुलिस अंश को रिहा कर देगी और इस फ्रॉड कपल की तलाश में जुट जाएगी। पुलिस से बचकर भागते फिर रहा यह कपल मदद के लिए गौतम से पास जाएगा और गौतम उन्हें शहर से बाहर चले जाने की सलाह देगा। साथ ही वह यह भी कहेगा कि गलती से भी मेरा नाम मत लेना। अनुपमा, दिग्विजय, राही और प्रेम अंश को गले लगाएंगे और वह भी राहत की सांस लेगा। लेकिन इसके बाद प्रेम साफ कर देगा कि मन की कड़वाहट भुलाई जा सकती है लेकिन नफरत नहीं। वह कहेगा कि उसके और अनुपमा जोशी के बीच की नफरत और दुश्मनी जारी रहेगी। अनुपमा मन ही मन दुआ करेगी कि एक दिन प्रेम को अक्ल आएगी।

राही को सुनने पड़ेंगे वसुंधरा के ताने

शाह निवास में हल्दी के फंक्शन की तैयारियां शुरू हो जाएंगी और इसी दौरान जब बंकू पाखी के कमरे में झूठे बर्तन लेने गया होगा तो पाखी उस पर बरस पड़ेगी। वह कहेगी कि बिना उससे पूछे दोबारा कभी इस कमरे में आने की हिम्मत भी मत करना। उधर कोठारी मेंशन में जब राही डॉक्टर से मिलकर लौट रही होगी, तब वसुंधरा एक बार फिर उसे मां नहीं बन पाने के लिए ताने मारेगी। ख्याति और प्रेम राही का बचाव करेंगे, लेकिन कहीं न कहीं राही बार-बार अपनी मां का दिल दुखाने की सजा भुगत रही है। यह सब चल ही रहा होगा और तभी परी दौड़ती हुई आएगी और बताएगी कि पुलिस ने अंश को फंसाने वाले फ्रॉड कपल को पकड़ लिया है।

गौतम गिन रहा है अपने आखिरी दिन

राही खुश होगी और कहेगी कि अब जल्द ही उसका भी पता चल जाएगा जो इस सारी साजिश के पीछे था। यह सुनते ही गौतम के पांव तले जमीन खिसक जाएगी। वह कुर्सी से उठ खड़ा होगा और अपने प्यादों को फोन लगाएगा, लेकिन फिर अचानक कुछ सोचकर कॉल काट देगा। उसे अहसास होगा कि इन सभी लोगों के कॉल टैप किए जा रहे होंगे। गौतम अब पूरी तरह डरा बैठा है, और उधर अनुपमा और अंश समेत परिवार के ज्यादातर लोगों को यही शक है कि गौतम ने ही अंश को फंसाने के लिए यह पूरी साजिश रची है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN