Home मनोरंजन समाचार Dhamaal 4: सीन जिसमें हुई रितेश की हालत खराब, सिर पर कई...

Dhamaal 4: सीन जिसमें हुई रितेश की हालत खराब, सिर पर कई बार मारना पड़ा घंटा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/Ritesh_1782906862113_1782906867286_5f1faee2-8d2c-4285-915f-157bec5a856f.jpg

Dhamaal 4 Shooting BTS: रितेश देशमुख को फिल्म धमाल-4 का यह सीन देने में हालत खराब हो गई। क्योंकि इस सीन के लिए मेकर्स को कई टेक लेने पड़े और उसके बाद जाकर यह सीन ओके किया गया।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धमाल-4’ सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसे लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, संजीदा शेख और अंजली आनंद जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स इसके प्रमोशन पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। बुधवार को इसका BTS वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कड़ी मेहनत तो की गई, लेकिन साथ ही साथ एक्टर्स ने जमकर मस्ती भी की।

रितेश के सिर पर कई बार पड़ा घंटा

टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो पोस्ट किया गया है। इसके एक सीन को परफेक्टली करने के लिए डायरेक्टर इंद्र कुमार ने कैमरा रितेश देशमुख के काफी करीब रखा था। उन्होंने क्लोज अप शॉट में घंटा रितेश देशमुख के सिर पर पड़ते हुए दिखाना था। इस शॉट को सही तरीके से फिल्माने के लिए रितेश के सिर पर एक-दो नहीं बल्कि कई बार घंटा मारा गया। आखिर में जब फाइनली दो घंटे बाद यह शॉट कंम्प्लीट हुआ तो क्रू ने जोरदार तालियां बजाईं और फाइनली रितेश ने भी राहत की सांस ली।

डायरेक्टर इंद्र ने सुझाया था ये सीन

फिल्म के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है, जिसमें संजय मिश्रा बड़े फनी अंदाज में अजय देवगन से कहते हैं कि एक बार पानी में बैठ जाओ, सारे पंचर चेक कर लेते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि यह सीन भी डायरेक्टर इंद्र कुमार ने ही सुझाया था। पहले यह सीन थोड़ा अलग तरह से किया जाना था, लेकिन फिर इंद्र कुमार ने इसे थोड़ा अलग ढंग से करने का सुझाव दिया। इंद्र कुमार के आइडिया में जब संजय मिश्रा ने अपनी एक्टिंग का तड़का लगाया तो इसे कई गुना ज्यादा खूबसूरत और बहुत ज्यादा फनी भी बना दिया।

बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी?

फिल्म धमाल के पिछले सभी पार्ट सुपरहिट रहे हैं, अब इस पार्ट में भी फुल ऑन मस्ती दिखाई गई है। ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग है और लग रहा है कि इस पार्ट के लिए भी जमकर टिकटें बिकेंगी। फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म वेकलम-4 के साथ होगी, जो कि ऑलरेडी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। क्योंकि दोनों ही सेम जॉनर की फिल्में हैं और दोनों की ही अपनी फैन फॉलोइंग है, तो देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कौन बाजी मारता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN