Home मनोरंजन समाचार सनी देओल ने अपने रिटायरमेंट पर बात की, कहा- मैं चाहता था...

सनी देओल ने अपने रिटायरमेंट पर बात की, कहा- मैं चाहता था कि मैं पूरी दुनिया…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/MixCollage-21-Aug-2025-10-11-AM-34_1755751315258_1755751325963_1782895601996_70f64519-42a9-42c2-9921-d3ca77463b69.jpg

Sunny Deol: नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘इक्का’ के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने अपने रिटायरमेंट पर बात की। उन्होंने कहा कि वो चाहते थे कि उन्हें पूरी दुनिया जाने।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और फिर अपने रिटायरमेंट प्लान पर बात की। आइए बताते हैं कि सनी ने क्या कहा।

सनी देओल का रिटायरमेंट प्लान

सनी देओल ने इवेट में कहा, ‘देखिए! फिल्मों में काम करके, अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स करके, आप लोगों के दिलों में मैंने अपनी जगह बनाई। आज आप मुझे इतना प्यार दे रहे हैं। आपका यही प्यार मुझे ताकत देता है। आपके इसी प्यार की वजह से मैं ये लाइन एक एक्टर के तौर पर कभी नहीं छोड़ूंगा।’

डिजिटल डेब्यू पर सनी का बयान

सनी ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा चाहता था मैं दुनिया भर में दिखूं अलग-अलग तरीकों से और मैं हमेशा से नेटफ्लिक्स के साथ काम करना चाहता था। देखिए ये दुनिया इतनी छोटी हो गई है और दुनिया के हर कोने तक पहुंचा बहुत जरूरी हो गया है। मुझे यकीन है कि नेटफ्लिक्स के जरिए जो लोग मुझे नहीं जानते हैं वो मुझे जानने लगेंगे और अगर उन्हें मेरा काम पसंद आया तो हो सकता है मुझे प्यार भी देने लगें।’

‘इक्का’ के बारे में

सनी देओल और अक्षय खन्ना ने साथ में ‘बॉर्डर’ (1997) की थी। वहीं अब 29 साल बाद दोनों ‘इक्का’ (10 जुलाई – रिलीज डेट) में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सनी और अक्षय के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने ‘महाराजा’ और ‘हिचकी’ का निर्देशन किया था। वहीं नेटफ्लिक्स इस कोर्टरूम ड्रामा को ओटीटी की ‘धुरंधर’ बता रहे हैं।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

‘गदर 2’ की सक्सेस के बाद सनी देओल बैक-टू-बैक फिल्में साइन कर रहे हैं। 14 अगस्त के दिन उनकी ‘लाहौर 1947’ आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा हैं। दिवाली पर उनकी ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज होगी। नितिश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में हैं। इनके अलावा उनके पास ‘गबरू’, ‘जाट 2’, ‘रामायण पार्ट 2’ और ‘गदर 3’ भी हैं। इन फिल्मों के प्री पोडक्शन पर काम चल रहा है। यही कारण है कि इनकी रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं की गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN