Home LIFESTYLE NEWS HINDI पके आम को फ्रीजर में स्टोर करने का सबसे आसान तरीका, ...

पके आम को फ्रीजर में स्टोर करने का सबसे आसान तरीका, महीने नहीं होगा खराब

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

How to store ripe mango in freezer: पका हुआ आम ज्यादा लंबे टाइम तक रखा नहीं जा सकता। लेकिन इस हैक से आप चाहे तो पूरे 2 महीने तक पके आम को फ्रीजर में स्टोर करके रख सकती है। सबसे खास बात कि इन आम को स्टोर करने में ज्यादा मेहनत भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी।

आम फलों का राजा यूं ही नहीं होता। इसके स्वाद के दीवाने पूरे साल खाना चाहते हैं। लेकिन आम ऐसा फल है जिसे पूरे साल खाना साधारण लोगों के लिए मुमकिन नहीं है। पका आम काफी जल्दी खराब हो जाता है। गलने लगता है और उसमे कई बार कीड़े भी पड़ जाते हैं। लेकिन आम के स्वाद का लुत्फ उठाने के लिए अक्सर लोग इसके रस को स्टोर करते हैं। इस काम में काफी झंझट होता है और काफी सारा टाइम भी चाहिए। लेकिन अब आप पके आम को स्टोर करने की ये सरल ट्रिक जरूर जान लें। जिसकी मदद से पूरे 2 महीने तक फ्रीजर में आम रखें होंगे और जब भी मन हो आराम से खा सकेंगे।

पके आम को स्टोर करने का सबसे आसान हैक

पके आम को ज्यादा लंबे टाइम तक रखें तो वो खराब हो जाता है। लेकिन इस ट्रिक से जब स्टोर करेंगी तो पूरे 2 महीने तक ये खराब नहीं होंगे और इनका स्वाद भी ताजे जैसा ही बना रहेगा। बस आम को स्टोर करने के लिए एक चीज की जरूरत होगी। जानें कैसे स्टोर करें पका आम।

कैसे स्टोर करें पका आम

पके आम को स्टोर करना है तो सबसे पहले अच्छे क्वालिटी के पके हुए आम को चुनें। ऐसे आम जो पके हों और लेकिन ज्यादा पके या गले हुए ना हो।

  • आम पर किसी तरह के दबने के निशान ना बने हो।
  • पके होने के बावजूद आम बिल्कुल कड़ा हो और गुलगुला सा ना लगे।
  • ऐसे आम को स्टोर करेंगी तो ये लंबे टाइम तक खराब नहीं होगा।
  • अच्छे क्वालिटी के आम को लेकर धो लें। लेकिन ध्यान रहे कि आम की डंठल वाला हिस्सा ना निकला हो। डंठल वाली जगह से आम को काटने की गलती ना करें। फिर क्लिंज रैप वाली पॉलीथिन लें और इसी पॉलीथिन में अच्छी तरह से लपेट दें।
  • फिर सारे आम को क्लिंज फिल्म वाली पॉलीथिन में लपेट दें।
  • सारे आम को लपेटकर फ्रीजर में रख दें।
  • इस तरह से रखे पके आम काफी टाइम तक खराब नहीं होते। वैसे आप कोशिश करें कि इन आम को 2 महीने तक स्टोर करके रखे।

कैसे यूज करें स्टोर किए पके आम

स्टोर किए हुए पके आम को बाहर निकालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जिससे आम का टेंपरचेर नॉर्मल हो जाए और अंदर जमी ठंडक निकल जाए। उसके बाद आम को चाहें तो ऐसे ही चूसकर रस निकालकर खाएं या फिर काटकर खाएं।

इस स्टोर किए हुए आम से आप किसी भी तरह के डेजर्ट, आइसक्रीम, मैंगोशेक, पना बनाकर तैयार कर सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN