Home मनोरंजन समाचार राम कपूर ने वरुण यादव को किया जबरदस्ती किस, एक्टर की इस...

राम कपूर ने वरुण यादव को किया जबरदस्ती किस, एक्टर की इस हरकत पर लोग बोले- शर्म आनी चाहिए

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/rvs_1782904595620_1782904606477_8c8321f8-28d2-4e36-9ea7-c7f5566db776.jpg

राम कपूर लॉक अप शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। अब राम कपूर ने कुछ ऐली हरकत कर दी कि उन पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है और सब उनकी क्लास लगा रहे हैं।

लॉक अप 2 जबसे शुरू हुआ है तबसे शो काफी चर्चा में है। वहीं इस शो के जो सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट हैं वो हैं राम कपूर। राम कपूर पहले शादी में चीटिंग को लेकर बोले थे फिर फराह खान के साथ उनकी अनबन हुई और अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर वह काफी ट्रोल हो रहे हैं। इस वीडियो में वह वरुण यादव को किस कर रहे हैं।

राम ने क्यों किया वरुण को जबरदस्त किस

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राम और वरुण साथ में गार्डन एरिया में बैठे होते हैं। इस दौरान और भी कंटेस्टेंट्स होते हैं और सब साथ में बैठकर बात करते हैं। राम बताते हैं कि कैसे 30 की उम्र तक वह शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। इस पर वरुण फिर बोलते कि राम ने 40 की उम्र में फिर चीट किया। उनकी अस बात को सुनकर सब हंसने लग जाते हैं।

बस इसके बाद राम फिर वरुण का चेहरा पकड़ते हैं और उन्हें जबरदस्ती किस करते हैं।

लोगों का फूटा राम पर गुस्सा

इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि राम ने जबरदस्ती किस किया वरुण को, लेकिन वरुण ने इसका विरोध नहीं किया। वहीं एक ने लिखा कि राम को शर्म आनी चाहिए। इतने बड़े एक्टर होकर वह ऐसा कर रहे हैं। एक ने लिखा कि ये सब फनी नहीं है। इसे असॉल्ट कहते हैं।

शादी में चीटिंग पर बोले थे राम

बता दें कि इससे पहले राम ने आकांक्षा चमोला से बात करते हुए शादी में चीटिंग को लेकर बात की थी। वह बोले थे कि अगर आप अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हो तो कोई आपकी शादी को नहीं तोड़ते। शादी काफी मुश्किल होती है, यह एक जर्नी होती है। आपको शादी में तो हर दिन काम करना पड़ता है। इसमें उतार-चढ़ाव होते हैं। कभी अच्छा समय आता है तो कभी बुरा। अगर बुरे वक्त में कुछ गलती हो जाए और आप अपने पार्टनर और बच्चों के बिना नहीं रह सकते तो वो समय सब हील कर देता है।

बता दें कि लॉक अप 2 को फराह खान, रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। वहीं शो में राम कपूर के अलावा आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, श्रेया कालरा, सूफी मोतिवाला, श्रेष्ट अय्यर, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर हैं। शो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। शो में आकांक्षा ने भी अपने और गौरव खन्ना के अलग होने की खबर से फैंस को बड़ा झटका दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN