Home मनोरंजन समाचार OTT पर फ्री में देखें ये 10 भोजपुरी फिल्में, लिस्ट में पवन...

OTT पर फ्री में देखें ये 10 भोजपुरी फिल्में, लिस्ट में पवन सिंह की चार मूवी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/bhojpuri_films_1782912831800_1782912847805_8097ae5b-d31f-481a-b21e-62ff78969fd9.png

Bhojpuri Films on OTT: अगर आप भोजपुरी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपको 10 ऐसी भोजपुरी फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो आप ओटीटी पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर मोनालिसा तक की फिल्में शामिल हैं। 

अगर आप भोजपुरी फिल्मों के शौकीन हैं और उन्हें देखने के लिए आपको किसी भी ओटीटी का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो हम आपको 10 ऐसी भोजपुरी फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह, मोनालिस और अक्षरा सिंह जैसे कलाकारों की फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को आप जी5 पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम और प्लॉट।

1. मां तुझे सलाम

कास्ट: पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मधु शर्मा

फिल्म के बारे में: देशभक्त बजरंगी गद्दारों से देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़ता है। ये फिल्म फुल ऑन एक्शन ड्रामा भोजपुरी फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।

2.बबली की बारात

कास्ट: शुभम तिवारी, प्रीति शुक्ला और जीतेंद्र यादव

फिल्म के बारे में: बबली की बारात एक फैमिली ड्रामा रोमांटिक फिल्म है। फिल्म की कहानी एक शहर की लड़की और गांव के लड़के के प्यार, संघर्ष और पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

3. दबंग सरकार

कास्ट: खेसारी लाल यादव, अकांझा अवस्थी और काजल राघवानी

फिल्म के बारे में: दवाइयों की कंपनी में काम करने वाले वीरू के पिता की हत्या हो जाती है। वीरू अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए पुलिस अधिकारी बनता है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

4. कमान्डो अर्जुन

कास्ट: काजल राघवानी, रक्षा गुप्ता और प्रदीप पांडे

फिल्म के बारे में: कैप्टन अर्जुन एक मंत्री की बेटी को बचाने के लिए आतंकवादियों से पंगा लेता है और उन्हें सबक सिखाता है। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है।

5. पुलिस और मुजरिम

कास्ट: दिनेश लाल यादव (निरहुआ), पवन सिंह, पाखी हेगड़े और मोनालिसा

फिल्म के बारे में: इस फिल्म की कहानी एक पुलिसवाले और गैंगस्टर की दुश्मनी की इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, धीरे-धीरे दोनों अपनी दुश्मनी को भुलाकर साथ में आते हैं और समाज में फैले बाकी अपराधों से लड़ते हैं।

6. दुलहिन गंगा पार के

कास्ट: खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और कृति यादव

फिल्म के बारे में: कृष्णा और राधा की लव स्टोरी में विधायक का बेटा रुकावट पैदा करता है। फिल्म प्यार और संघर्ष को दिखाती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।

7. धड़कन

कास्ट: पवन सिंह, अक्षरा सिंह, शिखा मिश्रा और अयाज खान

फिल्म के बारे में: ये एक एक्शन रोमांटिक फिल्म है। फिल्म की कहानी की बात करें तो शादीशुदा शंकर पिंकी को सुसाइड करने से रोकता है और उसे अपने साथ घर लेकर आता है। ट्विस्ट तब आता है जब शंकर और को पिंकी से प्यार हो जाता है।

8. मेरा वतन

कास्ट: पवन सिंह और सपना गिल

फिल्म के बारे में: ये एक एक्श रोमांटिक फिल्म है। फिल्म का हीरो अपने वतन के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार है।

9. थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार

कास्ट: महेशा अचार्या, निधि झा और यश कुमार

फिल्म के बारे में: ये एक कॉमेडी फिल्म है। रसभरी अपना पैतृिक घर बेचना चाहती है, लेकिन उसके किरायदार घर खाली करने से मना कर देते हैं। इसके बाद जो स्थिति बनती है वो दर्शकों को हंसाती है।

10. खून भरी हमारी मांग

कास्ट: खेसारी लाल यादव, मोनालिसा , पाखी हेगड़े और रिंकू घोष

फिल्म के बारे में: ये एक एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जो सादगी से अपना जीवन जीता है। उसके जीवन में तूफान तब आता जब विलेन उसके करीबी को चोट पहुंचाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN