Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/Pakhi_Anu_1782902937249_1782902941786_779ef782-1713-4dd9-85f9-0c7e05cce45a.jpgअनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर अंश की शादी के फंक्शन में तमाशा होगा। पाखी बिना सोचे-समझे उसके पर्स से गायब हुए पैसों की चोरी का इल्जाम बंकू पर लगा देगी और मेहमानों के सामने ही उसे बेइज्जत करेगी।
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा लेकर आने वाला है। शाह निवास में कोई शादी हो और तमाशा ना हो, ऐसा तो कब हुआ है। अंश की शादी के भी हर फंक्शन में एक नई नौटंकी चल रही है। बैचलर्स पार्टी में स्कैम हो गया, मेहंदी की रस्म में पुलिस आ गई, अब हल्दी सेरिमनी में पाखी तमाशा खड़ा कर देगी। हालिया एपिसोड में दिखाया गया है कि अनुपमा के मना करने के बावजूद पाखी अपनी सहेलियों को मेहंदी की रस्म वाले दिन घर बुलाने की जिद पर अड़ जाएगी।
पाखी फिर करेगी फंक्शन में तमाशा
अनुपमा क्योंकि उससे बहस नहीं करना चाहती है, इसलिए वह बिना ज्यादा बहस किए उससे कह देगी- जो तुझे ठीक लगे कर। बस एक बार बा से पूछ लेगा। पाखी कहेगी कि उसे बा से पूछने की जरूरत नहीं है, वो कौन होती हैं इजाजत देने वाली। अब न्यू प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि हल्दी सेरिमनी के दौरान जब बंकू ईशानी को इयर रिंग्स पहना रहा होगा तो पाखी उसका कॉलर पकड़कर घसीटते हुए उसे हॉल के बीच में लाकर खड़ा कर देगी। वह बंकू पर चोरी का आरोप लगा देगी और पूरा माहौल खराब कर देगी।
बंकू पर लगाएगी चोरी का इल्जाम
पाखी मेहमानों के सामने ही बंकू की इज्जत उधेड़ना शुरू कर देगी। वह कहेगी, “पता है यह इयर रिंग्स कैसे आईं? यह कहां से लाया है? इसने पैसों की चोरी की है।” जब अनुपमा पूछेगी कि यह चोरी की बात आई कहां से? तो पाखी जवाब देगी- मेरे पर्स से। पाखी कहेगी, “आपके इस नौकर ने मेरे पर्स से 5 हजार रुपये गायब किए हैं।” फैन थ्योरीज की मानें तो पाखी की सहेलियों ने ही उसके पर्स से पैसे उड़ाए हैं, लेकिन हमेशा की तरह पाखी बिना सोचे-समझे उस शख्स पर आरोप लगा रही है, जिस पर सवाल उठाना आसान है।
क्या अनुपमा सुलझा पाएगी गुत्थी?
एक बार फिर दर्शकों को सीरियल में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा जब अनुपमा इस गुत्थी को सुलझाएगी। अनुपमा जब उसकी सहेलियों पर सवाल उठाएगी और उनकी तलाशी की बात कहेगी तो पाखी खिलाफ हो जाएगी और उसकी फ्रेंड्स का अपमान करने की बात कहेगी। लेकिन अनुपमा हमेशा की तरह जिद पर अड़ी रहेगी और आखिरकार सच सबके सामने आएगा। इस सबके अलावा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को अनुपमा और प्रेम की टक्कर भी देखने को मिलेगी। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



