Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/thursday_ott_release_2_july_1782952812790_1782952817295_0646fb16-9157-4b53-81fe-2c335f1113df.jpgThursday OTT Release: शुक्रवार के दिन ओटीटी और थिएटर्स में 8 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। वहीं गुरुवार के दिन नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर 4 फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं।
अक्सर ओटीटी पर अच्छी फिल्में और सीरीज शुक्रवार के दिन रिलीज होती हैं, लेकिन इस हफ्ते गुरुवार यानी 2 जुलाई के दिन भी मनोरंजन का बड़ा धमाका होने जा रहा है। अगर आप इस वीकेंड के लिए कुछ नया और रोमांचक तलाश रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। हॉरर, क्राइम थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और ड्रामा तक, हर जॉनर के दर्शकों के लिए इस लिस्ट में कुछ खास है। आइए नजर डालते हैं इन 4 बड़ी रिलीज पर।
1. ह्यूमन वेपर
एक्टर्स: शून ओगुरी और यू आओई
डायरेक्टर: शिंजो कातायामा
जॉनर: साइंस-फिक्शन क्राइम थ्रिलर
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
ये सीरीज 1960 की क्लासिक जापानी फिल्म ‘द ह्यूमन वेपर’ का रीमेक है। इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पूरे शरीर को गैस में बदलने की शक्ति हासिल कर लेता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लाइव शो के दौरान, एक व्यक्ति अपने आपको गैस में बदल लेता है और किसी की हत्या कर देता है। वो पुलिस की पकड़ में आए बिना वहां से गायब हो जाता है और चेतावनी देता है कि अभी और भी मौतें होने वाली हैं।
2. इसाकापटनम
एक्टर्स: समुथिराकानी और ऐश्वर्या राजकेश
डायरेक्टर: गैरी बीएच
जॉनर: क्राइम थ्रिलर / एक्शन ड्रामा
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
ये एक दमदार तेलुगू क्राइम थ्रिलर है। कहानी एक क्रूर बंदरगाह शहर इसाकापटनम की है, जहां वहां का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति नायडू राज करता है। लेकिन उसके साम्राज्य को तब बड़ा खतरा पैदा होता है जब इंसाफ की मांग कर रही एक महिला, एक बेरहम प्रतिद्वंदी और बदले की आग में जल रहा एक आम आदमी, ये तीनों मिलकर नायडू को बर्बाद करने की ठान लेते हैं।
3. सुपर सुब्बू
एक्टर्स: संदीप किशन (सुब्बू), मिथिला पालकर और मुरली शर्मा
डायरेक्टर: मल्लिक राम
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
ये गलतफहमियों से भरी एक मजेदार कॉमेडी कहानी है। सुब्रमण्यम सुब्बू चिल्लुकुरी राव नाम के एक सीधे-सादे टीचर का ट्रांसफर माकीपुर नाम के एक ऐसे बदनाम गांव में हो जाता है, जहां कोई भी टीचर जाना नहीं चाहता। अपने परिवार के सामने अपनी इज्जत बचाने के लिए सुब्बू वहां पढ़ाने पहुंच तो जाता है, लेकिन उसे वहां गांव का सबसे अजीब काम सौंप दिया जाता है यानी बच्चों को सेक्स एजुकेशन देना। इसके बाद गांव में जो हंगामा मचता है, वह देखने लायक है।
4. सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट सीजन 3
एक्टर्स: मिशेल ब्यूटो और अन्य कलाकार
डायरेक्टर: एमी एनियोबी, किम गुयेन, डैनियल सांचेज-विट्जेल
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
मिशेल ब्यूटो की इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का तीसरा सीजन वापस आ गया है। इस नए सीजन में मुख्य किरदार अपने करियर और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को संभालते हुए, जिंदगी के नए सबक सीखेंगे। दोस्ती, चुनौतियों और लाइफ लेसन्स से भरपूर ये सीरीज दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



