Home - Airtel लाया 200 रुपए का धमाकेदार प्लान, मिलेगा 30GB Unlimited 5G Data...

Airtel लाया 200 रुपए का धमाकेदार प्लान, मिलेगा 30GB Unlimited 5G Data और 18+ OTT ऐप्स का मजा, 28 दिन चलेगा नॉन-स्टॉप

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Airtel ने 200 रुपए का नया प्रीपेड Add-on Pack लॉन्च किया है। इसमें 30GB डेटा, 28 दिन की वैधता, Unlimited 5G, JioHotstar Mobile और Airtel Xstream Play Premium का फायदा मिलेगा। चलिए डिटेल में बताते हैं प्लान की पूरी डिटेल।

अगर आप Airtel के प्रीपेड नंबर का इस्तेमाल करते हैं और अक्सर आपका डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि कंपनी आपके लिए एक नया Add-on Recharge Pack लेकर आई है। Airtel ने 200 रुपये का नया प्रीपेड डेटा पैक लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ एक्स्ट्रा डेटा ही नहीं बल्कि OTT एंटरटेनमेंट का भी फायदा मिलेगा। इस नए पैक में यूजर्स को 30GB हाई-स्पीड डेटा, 28 दिनों की वैधता, योग्य 5G यूजर्स के लिए Unlimited 5G Data, JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस दिया जा रहा है।

यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपने मौजूदा रिचार्ज के साथ अतिरिक्त डेटा और OTT कंटेंट का आनंद लेना चाहते हैं। खास बात यह है कि यह एक Add-on Pack है, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान होना जरूरी है। चलिए जानते हैं इस नए प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं और किन यूजर्स के लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

Airtel के 200 रुपए वाले Add-on Pack में क्या-क्या मिलेगा

Airtel के इस नए 200 रुपए Add-on Pack में 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है जिसकी वैधता 28 दिन है। इसके अलावा जिन इलाकों में Airtel 5G उपलब्ध है उन यूजर्स को Unlimited 5G Data का लाभ भी मिलेगा। यह पैक उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़ती है। Airtel के इस नए 200 रुपए Add-on Pack में 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है जिसकी वैधता 28 दिन है। इसके अलावा जिन इलाकों में Airtel 5G उपलब्ध है उन यूजर्स को Unlimited 5G Data का लाभ भी मिलेगा। यह पैक उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़ती है।

मिलेगा JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन

इस पैक के साथ 28 दिनों का JioHotstar Mobile Subscription भी दिया जा रहा है। इसकी मदद से यूजर्स मोबाइल पर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में, वेब सीरीज और Hotstar Originals देख सकेंगे। अलग से OTT सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Airtel Xstream Play Premium का भी फायदा

JioHotstar के अलावा Airtel इस पैक में Airtel Xstream Play Premium का भी 28 दिनों का एक्सेस दे रहा है। इसके जरिए यूजर्स 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट एक ही ऐप पर देख सकेंगे। इसमें Sony LIV, Lionsgate Play, Aha Premium, SunNXT, Chaupal समेत कई सर्विसेज शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN