Source :- LIVE HINDUSTAN
LG ने भारत में Xboom Bounce और Xboom Grab AI Bluetooth Speakers लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 30 घंटे तक की बैटरी, AI Sound, AI Calibration, IP67 रेटिंग और दमदार ऑडियो क्वालिटी मिलती है।
अगर आप ऐसा ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं जो दमदार साउंड के साथ लंबी बैटरी लाइफ भी दे तो LG ने आपके लिए दो नए प्रीमियम स्पीकर्स लॉन्च किए हैं। भारतीय बाजार में LG Xboom Bounce और LG Xboom Grab AI Bluetooth Speakers पेश किए हैं। इन दोनों स्पीकर्स में शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए AI Sound, AI Calibration और AI Lighting जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। सबसे बड़ी खासियत इनकी लंबी बैटरी लाइफ है।
Xboom Bounce एक बार फुल चार्ज होने पर 30 घंटे तक, जबकि Xboom Grab 20 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक का दावा करता है। इसके अलावा दोनों मॉडल्स को आउटडोर इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इनमें वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस, मजबूत बॉडी और पोर्टेबल डिजाइन मिलता है। अगर आप पार्टी, ट्रैवल या रोजाना म्यूजिक सुनने के लिए नया ब्लूटूथ स्पीकर खरीदना चाहते हैं, तो ये दोनों मॉडल अच्छे साबित हो सकते हैं।
भारत में LG Xboom Bounce और Xboom Grab की कीमत
LG ने Xboom Bounce की कीमत 24,990 रुपए रखी है, जबकि Xboom Grab को 14,990 रुपए में लॉन्च किया गया है। दोनों स्पीकर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, LG Brand Stores और प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत कुछ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकते हैं।
LG Xboom Bounce की खासियतें
LG Xboom Bounce प्रीमियम सेगमेंट का स्पीकर है। इसमें दमदार ऑडियो के लिए डुअल पैसिव रेडिएटर और हाई-क्वालिटी ड्राइवर दिए गए हैं। AI Sound फीचर अपने आप गाने के हिसाब से ऑडियो सेटिंग को एडजस्ट करता है, जिससे हर तरह का म्यूजिक बेहतर सुनाई देता है। AI Calibration आसपास के माहौल के हिसाब से साउंड को ऑप्टिमाइज करता है, जबकि AI Lighting म्यूजिक की बीट के साथ लाइट इफेक्ट बदलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।
LG Xboom Grab के फीचर्स
LG Xboom Grab उन लोगों के लिए बनाया गया है जो हल्का और आसानी से कैरी होने वाला स्पीकर चाहते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे ट्रैवल और आउटडोर इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाता है। इसमें भी AI Sound और AI Calibration जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर 20 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसमें दमदार बास और साफ आवाज का भी ध्यान रखा गया है। दोनों स्पीकर्स में IP67 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि ये धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित हैं। अगर आप इन्हें पूल पार्टी, बीच, ट्रैकिंग या आउटडोर ट्रिप पर ले जाते हैं, तो हल्की बारिश या पानी के छींटों से नुकसान होने की संभावना कम रहती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




