Home BUSINESS NEWS HINDI वेदांता के 1 शेयर पर मिले 4 फ्री शेयर, अब दहाड़ रहे...

वेदांता के 1 शेयर पर मिले 4 फ्री शेयर, अब दहाड़ रहे नई कंपनी के शेयर, 13 दिन में 113% चढ़ गया शेयर का दाम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयरों में गजब की तेजी आई है। कंपनी के शेयर गुरुवार को NSE में 10 पर्सेंट चढ़कर 42.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिनों में वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। शेयर बाजार में उतरने के 3 हफ्तों से भी कम में वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर 113 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों में बुधवार को भी 10 पर्सेंट का अपर सर्किट देखने को मिला था। कंपनी का मार्केट कैप गुरुवार को 16,677.81 करोड़ रुपये पहुंच गया है। लिस्टिंग के समय कंपनी का मार्केट कैप 7,821 करोड़ रुपये था।

13 दिन में 113% उछल गए हैं वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर
वेदांता आयरन एंड स्टील (Vedanta Iron and steel) के शेयर 15 जून 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 20 रुपये पर लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयर 2 जुलाई को NSE में 42.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर 13 दिन में 113 पर्सेंट उछल गए हैं। अगर पिछले 5 दिन की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 31 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 19.06 रुपये है।

अजीम प्रेमजी के फंड ने खरीदे हैं 102 करोड़ रुपये के शेयर
अजीम प्रेमजी के बैकअप वाले प्रेमजी इनवेस्ट के पीआई ऑर्प्च्यूनिटीज AIF ने वेदांता आयरन एंड स्टील के बाजार में उतरने के बाद करीब 102 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं, इससे इनवेस्टर्स सेंटीमेंट को मजबूती मिली है। साथ ही, यह नई लिस्टिंग कंपनी में मजबूत इंस्टीट्यूशनल भरोसे को भी दिखाता है। पीआई ऑर्प्च्यूनिटीज AIF ने वेदांता आयरन एंड स्टील के करीब 4.84 करोड़ शेयर 101.68 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। एक बल्क डील में 21.02 रुपये प्रति शेयर के दाम पर ये शेयर खरीदे गए हैं।

क्या करती है वेदांता आयरन एंड स्टील?
वेदांता ग्रुप की कंपनी वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (Vedanta Iron and Steel) का बिजनेस ऑपरेशंस भारत और अफ्रीका में फैला हुआ है। कंपनी का फोकस आयरन ओर खनन, माइनिंग और प्रोसेसिंग पर है। वेदांता आयरन एंड स्टील हाई-क्वॉलिटी स्टील, वायर रॉड्स, टीएमटी बार, पिग आयरन, डक्टल आयरन पाइप्स, फेरो-सिलिकॉन सीमेंट और मेटलर्जिकल कोक का प्रॉडक्शन करती है। सेसा आयरन ओर, ईएसएल स्टील लिमिटेड और वेस्टर्न क्लस्टर लिमिटेड के बिजनेस के इंटीग्रेशन के जरिए कंपनी को बनाया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN