Home मनोरंजन समाचार गाना रिकॉर्ड करने से पहले सिंगर मुकेश क्यों रहते थे व्रत, क्या...

गाना रिकॉर्ड करने से पहले सिंगर मुकेश क्यों रहते थे व्रत, क्या आपको पता है इंट्रेस्टिंग वजह?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/mukesh__1782985991005_1782985991163_d9fbb354-6609-4f43-9644-132023fd6548.jpg

सिंगर मुकेश ने हिंदी संगीत प्रेमियों को हजार से ज्यादा सुरीले गाने दिए हैं। क्या आपको पता है कि वह गाना गाने से पहले कुछ खाते नहीं थे और इसकी वजह जानकर आप भी तारीफ करेंगे।

हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक मुकेश हमारे बीच नहीं लेकिन उनके गाने अमर हैं। किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार से लेकर कभी-कभी मेरे दिल में खयाल आता है तक उन्होंने करीब 1000 गानों को आवाज दी। वह अपने काम के प्रति बहुत समर्पित थे। उनके साथ काम करने वाले इससे जुड़ा एक किस्सा भी बताते हैं। जिस दिन मुकेश के गाने की रिकॉर्डिंग होती थी, वह खाना नहीं खाते बल्कि व्रत रहते थे। इसके पीछे एक इंट्रेस्टिंग वजह थी।

स्कूल में गाते थे गाने

मुकेश का जन्म 22 जुलाई सन 1923 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता जोरावर चंद माथुर और मां चांद रानी था। बचपन से ही मुकेश को गाने का शौक था। उन्होंने दिल्ली से मैट्रिक की पढ़ाई की थी। स्कूल में जब कोई फंक्शन होता तो मुकेश वहां गाना गाते और टीचर्स, स्टूडेंट्स के बीच पॉप्युलर थे।

फिल्मों में कैसे आए

मुकेश की बहन की शादी थी। इसमें एक्टर मोतीलाल भी आए थे। उनका रिश्ता बहन के ससुरालवालों की तरफ से था। मुकेश ने बारातियों के लिए गाना गाया तो मोतीलाल इम्प्रेस हो गए। उन्होंने मुकेश को मुंबई आने के लिए कहा। मुकेश के पिता उनके जाने के खिलाफ थे लेकिन मुकेश ने उन्हें मना लिया और 1939 में सपनों की नगरी पहुंच गए।

एक्टिंग से करियर की शुरुआत

मुंबई आकर मुकेश ने पहले एक्टिंग की। उन्होंने फिल्म निर्दोष में काम किया। फिल्मों में उन्हें खास सक्सेस नहीं मिली लेकिन उनकी सिंगिंग चल पड़ी। धीरे-धीरे मुकेश का काम बढ़ता गया और राज कपूर की आवारा ने उनकी लाइफ बदल दी।

कल्याणजी-आनंदजी ने बताया था किस्सा

मशहूर संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी में से आनंदजी अक्सर अपने इंटरव्यूज में मुकेश की एक आदत का ज़िक्र करते थे। उन्होंने बताया था कि जिस दिन मुकेश को गाना रिकॉर्ड करना होता था वह कुछ खाते नहीं थे।। जब तक गीत की रिकॉर्डिंग पूरी नहीं हो जाती थी, तब तक वह सिर्फ पानी और गुनगुना दूध ही लेते थे। खाने से पूरी तरह परहेज रखते थे।

क्या थी मुकेश के व्रत रहने की वजह

मुकेश के व्रत रहने के पीछे वजह धार्मिक नहीं बल्कि उनके कर्म से जुड़ी थी। दरअसल उनका मानना था कि वह खाना नहीं खाते तो गला एकदम साफ रहता है और सुर बने रहते हैं। खाना खाने से सुस्ती भी आती है तो वह इससे भी बचना चाहते थे। गायिकी उनके लिए साधना की तरह था तो वह बहुत डेडिकेशन के साथ इस काम को करते थे, भले ही इसके लिए खाना छोड़ना पड़े।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN