Home - सरकार ने बैन किए BAT-BMS समेत दो चाइनीज ऐप, बीच सड़क पर...

सरकार ने बैन किए BAT-BMS समेत दो चाइनीज ऐप, बीच सड़क पर बंद कर रहे थे ई-रिक्शा, चालाकों को राहत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सरकार ने ई-रिक्शा को दूर से ही बंद करने वाले दो ऐप्स को बैन कर दिया है। MeitY ने चाइनीज बैटरी ऐप्स BAT-BMS और Epoch Li-ion को ऐप स्टोर और  गूगल प्ले स्टोर दोनों ही प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। यह कदम ई-रिक्शा को बंद करने वाले प्रैंक वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उठाया है।

चाइनीज ऐप BAT-BMS ने भारत के ई-रिक्शा चालकों को परेशान कर रखा था। अब राहत की बात यह है कि भारत सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऐप पर बैन लगा दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने दूर से ई-रिक्शा बंद करने वाले दो चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है। MeitY के सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने 3 जुलाई को CII के एक इवेंट में बताया कि ई-रिक्शा को दूर से ही बंद करने से जुड़े दो ऐप्स को हटा दिया गया है। सरकार ने चीनी बैटरी ऐप्स BAT-BMS और Epoch Li-ion की जांच की, क्योंकि ई-रिक्शा को बंद करने वाले प्रैंक वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हुई थीं। इन ऐप्स को अब ऐप स्टोर और प्ले स्टोर दोनों ही जगह से हटा दिया गया है।

वायरल हो रहे थे प्रैंक वीडियो

BAT-BMS ऐप तब जांच के दायरे में आया जब वायरल वीडियो में लोगों को ब्लूटूथ के जरिए पास के ई-रिक्शा से कनेक्ट होकर चलते हुए रिक्शा की पावर काटते हुए देखा गया। इन घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा और कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाले कनेक्टेड बैटरी सिस्टम की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, BAT-BMS को शेन्जेन ग्रेनर्जी टेक्नोलॉजी ने ब्लूटूथ-इनेबल्ड लिथियम-आयन बैटरी के लिए एक कंपैनियन ऐप के तौर पर बनाया था।

ऐप से कोई भी बंद कर सकता है ई-रिक्शा

दरअसल, यह ऐप बैटरी मालिकों को वोल्टेज, करंट, तापमान, चार्जिंग साइकिल और बैटरी की सेहत जैसे पैरामीटर पर नजर रखने की सुविधा देता है। इसमें ऐसे कंट्रोल भी होते हैं जिनसे यूजर बैटरी के डिस्चार्ज फंक्शन को चालू या बंद कर सकते हैं। भारत में बिकने वाले कई सस्ते ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में चीनी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल होता है। जानकारों का कहना है कि ये सिस्टम अक्सर बिना पासवर्ड सुरक्षा के आते हैं या इनमें फैक्टरी-डिफॉल्ट क्रेडेंशियल का ही इस्तेमाल होता रहता है।

नतीजतन, ब्लूटूथ रेंज (आमतौर पर 10 से 15 मीटर के बीच) में खड़ा कोई भी व्यक्ति मालिक की जानकारी के बिना बैटरी से कनेक्ट हो सकता है और बैटरी को बंद कर सकता है, जिससे रिक्शा बीच सड़क पर चलते-चलते बंद हो जाता है। इसी खामी का फायदा शरारती लोगों ने उठाया और सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल पड़ा है। इसमें लोग दूर से ही गुजरते हुए ई-रिक्शा की बैटरी डिस्कनेक्ट कर देते हैं, जिससे गाड़ी अचानक रुक जाती है और ड्राइवर बीच रास्ते में ही फंस जाता है।

सोशल वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहे Video

SOURCE : LIVE HINDUSTAN