Home - Flipkart GOAT Sale में ₹3000 तक सस्ते हुए Realme के ये 4...

Flipkart GOAT Sale में ₹3000 तक सस्ते हुए Realme के ये 4 ‘पावरफुल’ फोन, ₹17,999 में घर लाएं 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Flipkart GOAT Sale 2026 में Realme की P4 सीरीज पर शानदार ऑफर शुरू हो गए हैं। इस सेल में realme P4 Power 5G, P4 Pro 5G, P4x 5G और P4R 5G पर बैंक डिस्काउंट, कूपन और No Cost EMI का फायदा मिलेगा।

Flipkart GOAT Sale 2026 में रियलमी अपनी पॉपुलर P4 Series पर कई आकर्षक ऑफर दे रही है। कंपनी realme P4 Power 5G, realme P4 Pro 5G, realme P4x 5G और realme P4R 5G पर बम्पर छूट और बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फ्लिपकार्ट की यह सेल आज 3 जुलाई से शुरू हो गई है और यह 9 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस सेल में रियलमी के इन चार फोन पर 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अगर आप पुराने फोन को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है। आइए डिटेल में आपको बताते हैं ऑफर और नई कीमत:

1. Realme P4 Power 5G

realme P4 Power 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन 1,000 रुपये के प्राइस डिस्काउंट और 1,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद इसे 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 29,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 32,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ 9 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh Titan Battery है, जिसे कंपनी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी बता रही है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर और HyperVision+ AI चिप दी गई है।

2. Realme P4 Pro 5G

realme P4 Pro 5G के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है, लेकिन 2,000 रुपये के प्राइस कट और 1,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद इसे 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 8GB + 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 27,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 29,999 रुपये में मिलेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, Hyper Vision AI चिप, 144Hz HyperGlow AMOLED 4D Curve+ डिस्प्ले, 7000mAh Titan Battery और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

3. Realme P4x 5G

realme P4x 5G के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,499 रुपये है। ऑफर के बाद इसे 20,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर, 7000mAh Titan Battery, 144Hz Sunlight Display और कई AI फीचर्स दिए गए हैं।

4. Realme P4R 5G

realme P4R 5G का 4GB + 128GB मॉडल ऑफर के बाद 17,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 19,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन में 8000mAh Titan Battery, 45W फास्ट चार्जिंग, 144Hz Sunlight Display, NEXT AI फीचर्स और Google Gemini इंटीग्रेशन दिया गया है।

No Cost EMI और बैंक ऑफर का मिलेगा फायदा

realme ने Flipkart GOAT Sale के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट की सुविधा दी है। इसके अलावा कई मॉडलों पर 3 महीने, 6 महीने और 9 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। इससे ग्राहक बिना अतिरिक्त ब्याज के आसान किस्तों में फोन खरीद सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN