Source :- LIVE HINDUSTAN
देसी ब्रांड boAt ने नया पोर्टेबल स्पीकर Stone 900 लॉन्च कर दिया है। यह स्पीकर 80W के दमदार साउंड आउटपुट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में यह 80W का साउंड आउटपुट देगा। देखें कीमत और फीचर्स की डिटेल
प्रोडक्ट्स के सुझाव
अपने अपग्रेड में देरी न करें
अपनी अगली खरीदारी के लिए पर्सनलाइज़्ड EMI ऑफ़र देखें
boAt Stone 900 80W Bluetooth speaker: दमदार साउंड वाला पोर्टेबल स्पीकर तलाश रहे हैं, जिसे जहां मर्जी उठाकर ले जा सके, तो देसी ब्रांड बोट का नया मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। boAt ने भारत में Stone 900 पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किया है, जिससे हाई-पावर पोर्टेबल ऑडियो सेगमेंट में उसकी मौजूदगी और बढ़ गई है। इस लॉन्च के साथ ही स्टोन पोर्टफोलियो में एक नई रेंज की शुरुआत हुई है और आने वाले महीनों में इसके और भी मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में जानते हैं…

80W का साउंड, 15 घंटे की बैटरी लाइफ
boAt Stone 900 डुअल ड्राइवर्स और खास ट्वीटर्स के जरिए कुल 80W का बोट सिग्नेचर साउंड देता है। चार्जिंग के लिए, इसमें टाइप-सी पोर्ट मिलता है। दावा है कि फुल चार्ज में यह 15 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। इसमें म्यूजिक प्लेबैक के साथ सिंक होने वाली डायनामिक RGB लाइटिंग भी है। इसमें TWS मोड का सपोर्ट मिलता है, जिससे स्टीरियो साउंड के लिए दो स्पीकर को आपस में जोड़ा जा सकता है।

वॉटर रेजिस्टेंट, पूल पार्टी में कर सकते हैं यूज
स्पीकर एक पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है और इसमें एक हैंडल भी है, जिससे उसे उठा कर कहीं भी ले जा सकते हैं। स्पीकर पानी और पसीने से सुरक्षित रहने के लिए IPX5 रेटिंग के साथ आता है, यानी आप इसे पूल पार्टी के दौरान भी बिंदास यूज कर सकते हैं। है। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और AUX और USB जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन भी देता है। इसमें बिल्ट-इन माइक और वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिल जाता है।
कीमत और उपलब्धता
boAt Stone 900 ग्रेफाइट ब्लैक और जंगल टेरेन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है, जबकि Amazon Prime Day पर इसे 4,999 रुपये की खास कीमत पर पेश किया जा रहा है। यह स्पीकर अब बोट की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।
Boat Airdopes ProClip लाई कंपनी
हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में नया Boat Airdopes ProClip ईयरबड्स लॉन्च किया है। यह क्लिप की तरह दिखने वाले कंपनी के पहले बड्स है, जो कानों में पूरे न जाकर बाहर ही रहते हैं, जिससे यूजर आसपास के माहौल से भी जागरूक रहता है। बोट का यह नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट AI-बेस्ड एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर और 12mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ आता है। गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए ये ईयरफोन 55ms तक की लो लेटेंसी देते हैं और इनकी बॉडी धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में यह 52 घंटे तक चल सकता है। बोट एयरडोप्स प्रोक्लिप की कीमत 1,599 रुपये है। ये ईयरफोन ग्रे, व्हाइट और वाइन कलर्स में उपलब्ध हैं और इन्हें देश में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।
boAt के इन स्पीकर्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


