Home मनोरंजन समाचार ‘गानों से जोश बढ़ाते हैं लेकिन…’, CJP प्रोटेस्ट से दिलजीत की दूरी...

‘गानों से जोश बढ़ाते हैं लेकिन…’, CJP प्रोटेस्ट से दिलजीत की दूरी से निराश सौरव दास

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/DILJIT_SOURAV_01_1783070800928_1783070806432_f97067a9-4df4-448d-8872-83f335e2581a.png

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर कुछ भी कमेंट करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो राजनेता नहीं हैं। अब दिलजीत के इस कमेंट पर सीजेपी प्रवक्ता ने निराशा जताई है। 

देश में इस वक्त कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा जोरों पर है। दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी प्रोटेस्ट भी कर रही है। सीजेपी के प्रोटेस्ट के बारे में जब दिलजीत से एक यूजर ने उनके साथ लाइव चैट में सवाल किया तो दिलजीत ने उसपर कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया। अब सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने दिलजीत के रिएक्शन पर निराशा जताई है।

दिलजीत को मैसेज देने पर क्या बोले सौरव दास?

aaodekhenbollywood नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने सौरव दास का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सौरव से सवाल होता है कि वो दिलजीत को क्या मैसेज देना चाहेंगे? इसपर सौरव कहते हैं कि वो उन्हें कुछ भी मैसेज नहीं देना चाहते हैं।

दिलजीत के कमेंट पर क्या बोले सीजेपी प्रवक्ता?

इसके बाद सौरव से कहा जाता है कि दिलजीत ने कहा कि वो उन्हें प्रोटेस्ट से दूर रखो। ये सुनते ही सौरव ने कहा, “अरे हां यार। वो थोड़ा दुख की बात है। मुझे लगता है कि उन्हें बोलना चाहिए। युवाओं का थोड़ा जोश बढ़ाएं। गानों से जोश बढ़ाते हैं लेकिन उनको कुछ तो बोलना चाहिए।”

दिलजीत से निराश हैं सौरव दास

सौरव से पूछा गया कि क्या दिलजीत के कमेंट से उन्हें निराशा हुई है? इस बात पर सौरव ने कहा कि दिलजीत ने उन्हें थोड़ा निराश तो किया है। इसी वीडियो में सौरव से सवाल किया कि लोग खान सर को टैग करके उन्हें प्रोटेस्ट में आने के लिए कह रहे हैं। खान सर कब आएंगे? सौरव ने कहा कि जल्द ही खान सर भी इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनेंगे।

दिलजीत ने जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट के बारे में क्या कहा?

बता दें, दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान एक यूजर ने उनसे जंतर-मंतर पर हो रहे सीजेपी प्रोटेस्ट के बारे में सवाल किया। इस सवाल के बारे में दिलजीत ने कहा, “जंतर-मंतर पर कौन सा प्रोटेस्ट हो रहा है। भाई मुझे इन प्रोटेस्ट वगैरह से दूर रखो। मैं आर्टिस्ट हूं, राजनेता नहीं हूं।”

क्या है सीजेपी की मांग?

सीजेपी का ये प्रोटेस्ट भारतीय एजुकेशन सिस्टम में कमियों और नीट पेपर लीक की वजह से परेशान हुए बच्चों के लिए हो रहा है। सीजेपी की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें। सीजेपी प्रोटेस्ट में बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर जंतर मंतर के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN