Source :- LIVE HINDUSTAN
Stock Market Outlook: ऐतिहासिक आंकड़े बताते हैं कि जुलाई का महीना शेयर बाजार के लिए शानदार रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले साल में 18 साल पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल रहे हैं। SAMCO सिक्योरिटीज से जुड़े जाहोल प्रजापति का कहना है कि जुलाई का सक्सेस रेट 72 प्रतिशत है। पिछले 25 साल में जुलाई के महीने में निवेशकों को 2.19 प्रतिशत का औसतन रिटर्न मिला है। जोकि दिसंबर और नवंबर के बाद तीसरा सबसे अच्छा महीना साबित हुआ है।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट
एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही ऐतिहासिक आंकड़े उत्साहित करते हैं लेकिन इसके बाद भी मौजूदा परिस्थितियों में ट्रेडिंग करने के लिए सतर्क रहें। मानसून सीजन इस बार नॉर्मल से नीचे रहने की उम्मीद है। हालांकि, पहली तिमाही में कमाई की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। ऐतिहासिक आकंड़े भी बाजार की रफ्तार को सहयोग कर रहे हैं।
क्या रहा निफ्टी का ट्रेंड
जुलाई के महीने में घरेलू शेयर बाजार का प्रदर्शन शानदार रहा है। जुलाई 2001 में निफ्टी 3.16 प्रतिशत, 2002 में निफ्टी में 4.56 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। 2003 में निफ्टी 4.56 प्रतिशत, और 2004 में 8.42 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 2005 में एक बार फिर 4.13 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। 2006 में 0.48 प्रतिशत की मामूली तेजी देखने को मिली थी। 2007 में 4.88 प्रतिशत का रिटर्न, 2008 में 7.24 प्रतिशत और 2009 में 8.05 प्रतिशत का रिटर्न निफ्टी देने में सफल रहा है।
बीते 15 साल में क्या रही है स्थिति
2010 में निफ्टी इंडेक्स में 1.04 प्रतिशत की उछाल दर्ज की थी। हालांकि, 2011 में इस तेजी के ट्रेंड पर ब्रेक लग गया था। जिसके बाद 2012 में 0.95 प्रतिशत, 2013 में 1.72 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया था। 2014 में 1.44 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। 2015 में निफ्टी एक बार फिर से 1.96 प्रतिशत का रिटर्न दिया था। 2016 में 4.23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 2017 में 5.84 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। 2018 में 5.99 प्रतिशत की उछाल दर्ज की थी। हालांकि, 2019 में एक बार फिर से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। जिसकी वजह से निफ्टी 5.69 प्रतिशत लुढ़क गया। 2020 में 0.26 प्रतिशत और 2021 में 8.73 प्रतिशत का रिटर्न स्टॉक मार्केट दिया है। 2022 में शेयर बाजार 2.94 प्रतिशत और 2023 में 3.92 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 2025 में एक बार फिर से घरेलू बाजार में बिकवाली देखने को मिली। जिसकी वजह से स्टॉक मार्केट 2.93 प्रतिशत तक लुढ़क गया।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




