Home BUSINESS NEWS HINDI अडानी के इस शेयर पर ब्रोकरेज फिदा, 480 रुपये के पार जा...

अडानी के इस शेयर पर ब्रोकरेज फिदा, 480 रुपये के पार जा सकता है भाव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Ambuja Cements Share price: बीते शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज ने भी पॉजिटिव रेटिंग दी है। ग्लोबल ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने शेयर के लिए रेटिंग को ‘मार्केट-परफॉर्म’ से बढ़ाकर ‘आउटपरफॉर्म’ कर दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने अडानी ग्रुप के सीमेंट स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस भी तय किया है।

क्या है शेयर की कीमत?

अंबुजा सीमेंट के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को 3 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 443 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शेयर के लिए ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने 486 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। शेयर का 52 वीक हाई 625 रुपये है। वहीं, मार्च 2026 में शेयर 394 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। इस शेयर में एक महीने में 4%, साल-दर-साल आधार पर 25% और पिछले एक साल में 29% की गिरावट आई है।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज बर्नस्टीन ने साल की दूसरी छमाही में कंपनी की ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव उम्मीद जताई है। बर्नस्टीन का यह अपग्रेड मुख्य रूप से इस भरोसे पर आधारित है कि अंबुजा सीमेंट का हालिया खराब ऑपरेशनल परफॉर्मेंस अब सुधरने वाला है। मार्जिन पर दबाव के दौर के बाद, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इनपुट और ऑपरेशनल लागत का सामान्य होना कंपनी के लिए एक बड़ा सपोर्ट साबित होगा। लागत में इस स्थिरता से साल की दूसरी छमाही में कंपनी के प्रति टन एबिटा में अच्छी रिकवरी की उम्मीद है।

इसके अलावा, बर्नस्टीन ने बताया कि अंबुजा सीमेंट और उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के बीच मौजूदा वैल्यूएशन का अंतर इतना बड़ा है कि इसे लंबे समय तक बनाए रखना मुश्किल है। जानकारों के मुताबिक, अंबुजा सीमेंट्स अपने मार्जिन को बेहतर बनाने और सीमेंट सेक्टर में आने वाले मांग के दौर का फायदा उठाने पर ध्यान दे रही है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में अंबुजा सीमेंट का नेट प्रॉफिट 37.43 प्रतिशत बढ़कर 1,857.43 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,351.46 करोड़ रुपये था। तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 10 प्रतिशत बढ़कर 10,891.68 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 9,894.41 करोड़ रुपये थी।

जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 19.3 प्रतिशत बढ़कर 10,525.09 करोड़ रुपये हो गया। चौथी तिमाही में कंपनी की सीमेंट बिक्री से आय 8.6 प्रतिशत बढ़कर 10,417.69 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का मुनाफा 6.47 प्रतिशत बढ़कर 5,637.08 करोड़ रुपये रहा जबकि आय 5.64 प्रतिशत बढ़कर 41,490.02 करोड़ रुपये हो गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN