Home मनोरंजन समाचार Cocktail 2 Box Office Day 16: शनिवार को शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल...

Cocktail 2 Box Office Day 16: शनिवार को शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने दिखाया अपना रंग, कर डाली करोड़ों में कमाई

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/Cocktail_2_1781805173083_1781805199763_bd40820c-7638-4d68-9b04-3d231bac9337_1783221558288_f2491dd7-cca3-4ab8-a883-1bccf3670a67.jpg

‘कॉकटेल 2’ 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शाहिद ने एक बार फिर इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से हर किस का दिल जीता। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनके साथ ‘कॉकटेल 2’ में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है।  

Cocktail 2 Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। ‘कॉकटेल 2’ के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शाहिद ने एक बार फिर इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से हर किस का दिल जीता। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनके साथ ‘कॉकटेल 2’ में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में अब ‘कॉकटेल 2’ के सामने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ मुसीबत बनकर खड़ी है। ऐसे में इन दिनों फिल्मों ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। खैर ‘कॉकटेल 2’ की बात करें तो इसे रिलीज हुए आज 16 दिन हो गए हैं। वहीं, अब इसके शनिवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं शाहिद कपूर की फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

100 करोड़ से कुछ ही दूरी पर है ‘कॉकटेल 2’

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ‘कॉकटेल 2’ को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड खत्म होने के बाद भी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में भी किसी भी तरह की कटौती नजर नहीं आ रही है। कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद ‘कॉकटेल 2’ ने कमर्शियल तौर पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। ‘कॉकटेल 2’ के सामने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और अब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ भी आकर खड़ी हो गई है। इसके बावजूद ‘कॉकटेल 2’ शानदार कमाई कर रही है। ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब इसके शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन 1.15करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 91.30 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन

वीक 1 70.50 करोड़ रुपये
वीक 2 18.90 करोड़ रुपये
डे 15 0.75 लाख रुपये
डे 16 1.15 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन 91.30 करोड़ रुपये

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का रिलीज के साथ ही वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ से सामना हुआ है। वहीं, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ भी आकर खड़ी हो गई है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।

‘कॉकटेल 2’ का पहला पार्ट

बता दें कि साल 2012 में आई रोमांस कॉमेडी ‘कॉकटेल’ शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का पहला पार्ट है। इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स थे. पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। ‘कॉकटेल’ फिल्म हिट हुई थी। मूवी में सैफ, दीपिका और डायना की केमिस्ट्री छा गई थी।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN