Home मनोरंजन समाचार बारिश के बीच पिता की शादी में पहुंचे जुनैद और ईरा, इन...

बारिश के बीच पिता की शादी में पहुंचे जुनैद और ईरा, इन मेहमानों ने भी लिया हिस्सा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/aamir_gauri_wedding_05_07_1783251231776_1783251239337_8ebe55de-bb9c-4840-9ebf-e5b46f4b7726.png

Aamir Khan-Gauri Wedding: आमिर खान आज गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी आमिर के घर पर ही हुई। इस शादी में कपल के करीबी दोस्तों और घरवालों ने हिस्सा लिया। आमिर के बेटे जुनैद और बेटी ईरा बारिश के बीच शादी में हिस्सा लेने पहुंचीं।  

आमिर खान और गौरी स्प्रैट आज यानी 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। गौरी स्प्रैट अब आमिर खान के परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार पहुंचे। सोशल मीडिया पर आमिर खान के बेटे जुनैद और बेटी ईरा का एक वीडियो सामने आया। बारिश के बीच जुनैद और ईरा अपने पिता की शादी में पहुंचे। इसके अलावा शादी में आमिर खान के करीबी दोस्त आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे।

आमिर खान और गौरी ने रजिस्टर्ड मैरिज की। उनकी शादी की जो पहली तस्वीर सामने आई उसमें आमिर खान पेपर पर साइन करते नजर आए। आमिर खान के साथ गौरी और परिवार के बाकी लोग नजर आए। आमिर के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी।

शादी में पंहुचे जुनैद खान और ईरा खान

एक वीडियो में देखने को मिला की बारिश हो रही है और जुनैद खान गाड़ी से उतरकर घर के अंदर जाते हैं। आमिर और गौरी की शादी आमिर के पाली हिल वाले घर पर हुई। एक दूसरी वीडियो में आमिर खान की बेटी ईरा और उनके पति नुपुर को भी शादी के लिए आमिर के घर जाते देखा गया। ईरा गाड़ी में बैठी नजर आईं।

ये मेहमान भी आमिर और गौरी की शादी का हिस्सा

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर और गौरी की शादी में इरफान पठान, अंबानी परिवार और आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। आमिर खान की ये तीसरी शादी है।

60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने पब्लिक किया था अपना रिश्ता

आमिर खान और गौरी के रिश्ते की शुरुआत साल 2023 में हुई। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर पब्लिक किया कि वो गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। आमिर खान के पब्लिक करने के बाद कई बार पब्लिक में आमिर खान और गौरी को साथ में देखा गया। सितारे जमीन पर की रिलीज के वक्त आमिर खान के कई इंटरव्यूज में गौरी भी उनके साथ पहुंची थीं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी आमिर खान और गौरी साथ में पहुंचे थे।

आमिर खान की तीसरी शादी

आमिर खान की पहली शादी की बात करें तो उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। रीना और आमिर की शादी साल 1986 में हुई थी। इसके बाद साल 2002 में आमिर और रीना की शादी खत्म हो गई। रीना के बाद आमिर खान की शादी किरण राव से हुई। किरण और आमिर की शादी साल 2005 में हुई थी। इसके बाद साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला लिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN