Home मनोरंजन समाचार अमिताभ के बंगले जलसा के बाहर बाढ़ जैसा नजारा! रविवार दर्शन को...

अमिताभ के बंगले जलसा के बाहर बाढ़ जैसा नजारा! रविवार दर्शन को लेकर फैंस में असमंजस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/Atamibh_1783270215222_1783270218844_b93c9b5a-b486-4f41-9b1e-623a63afad83.jpg

अमिताभ बच्चन के घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जलसा के बाहर भारी जलभराव है और बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं।

बरसात के मौसम में मुंबई को हर साल जलभराव की दिक्कत का सामना करना पड़ता है और यह साल भी कुछ अलग नहीं है। मुंबई की बरसात इस साल भी मुंबईकर्स को परेशान कर रही है और अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। महानायक अमिताभ बच्चन के घर के बाहर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें जलसा के बाहर बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। जलभराव इतना ज्यादा है कि सड़क से लेकर घर के अंदर तक पानी भरा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह कहकर इन वीडियोज को शेयर किया जा रहा है कि जब अमिताभ बच्चन का घर जलभराव से सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी क्या उम्मीद करे।

जलसा के बाहर बाढ़ जैसा नजारा

वायरल वीडियो में जलसा के गेट के आसपास ढेर सारा पानी जमा नजर आ रहा है जो दरवाजे के भीतर की और भी बह रहा है। सड़क से लेकर दरवाजे के अंदर तक बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि वीकेंड में तेज बरसात की वजह से ड्रेनेज सिस्टम फेल कर गया और मुंबई में जगह-जगह भारी जलभराव देखने को मिला। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और उफनती नालियों और पानी से ओवरफ्लो होती सड़कों पर ट्रैफिक बुरी तरह जाम हो गया। बरसात के मौसम में एक बार फिर प्रशासन के पोल खुलती दिख रही है।

रविवार दर्शन को लेकर असमंजस

अमिताभ बच्चन के घर के बाहर कुछ खास दिनों पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की बेहिसाब भीड़ जमा नजर आती है, लेकिन बिगड़े मौसम की वजह से इस हफ्ते जलसा सूना रहा। ना तो बंगले के बाहर वो भीड़ नजर आई और हर जगह पानी-पानी दिख रहा था। अब यह देखना होगा कि मुंबई की बरसात का अमिताभ बच्चन के आगामी रविवार दर्शन पर असर पड़ेगा या नहीं। अभी तक बिग बी के स्टाफ की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो 80 का आंकड़ा पार करने के बावजूद बिग-बी वर्क फ्रंट पर बहुत बिजी रहते हैं।

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्में

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों में कल्कि 2898 AD पार्ट-2 का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के पार्ट-1 को हालांकि खास पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन अमिताभ बच्चन की एक्टिंग और उनके किरदार ने खूब तारीफ लूटी। फिल्म में बिग बी ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था जिसे काफी सराहा गया। इसके अलावा सेक्शन 84 भी अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार है, जिसमें वह डायना पेन्टी और निम्रत कौर के साथ काम करते नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN