Home मनोरंजन समाचार Spoiler Alert: खुद चोरी की बात कुबूल करेगा प्रेम, हक्का-बक्का रह जाएगा...

Spoiler Alert: खुद चोरी की बात कुबूल करेगा प्रेम, हक्का-बक्का रह जाएगा कोठारी परिवार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/Spoiler_Ak_1783332408518_1783332414895_9ca15d0d-2465-479f-b1bf-f8bd84f85471.jpg

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। तोषू और गौतम की चालबाजी ऐसा कमाल करेगी, कि प्रेम को खुद यह कुबूल करना पड़ेगा कि उसने अनुपमा की डायरी चुराई थी।

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में प्रेम कोठारी अपनी पत्नी राही के सामने ही बेइज्जत होगा। उसकी नफरत और अहंकार उसके ही चरित्र पर दाग लगने की वजह बन गया। मेकर्स ने शो का अपकमिंग एपिसोड जारी कर दिया है, रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल में आगे आप देखेंगे कि श्रुति का तोषू को जान से मारने की धमकी देना उलटा पड़ जाएगा। गौतम गांधी के इशारों पर नाच रहा तोषू गुस्से में वो कर देगा, जिसकी वजह से प्रेम को दोनों परिवारों के सामने अपमानित होना पड़ेगा।

राही की कसम खाने को कहेगा तोषू

अनुपमा जब अपनी डायरी की तलाश में लगी होगी, तो उसे बेचैन देखकर तोषू खुद ही सबके सामने पूछ लेगा- क्या हुआ मम्मी डायरी नहीं मिल रही? जब किंजल पूछेगी कि उसे कैसे पता? तो तोषू कहेगा- मिलेगी कैसे, प्रेम ने मम्मी की डायरी चुरा जो ली है। तोषू खुलेआम ऐलान करेगा कि प्रेम चोर है और उसने डायरी चुराई है। वसुंधरा कोठारी और परिवार के बाकी लोग फौरन प्रेम के बचाव में आ जाएंगे, लेकिन वह उस वक्त बुरा फंस जाएगा, जब तोषू प्रेम का हाथ उठाकर राही के सिर पर रख देगा और कहेगा- अगर ऐसा है तो राही की कसम खा।

मजबूरी में सच कुबूल करेगा प्रेम कोठारी

तोषू कहेगा कि अगर तूने डायरी नहीं चुराई है तो राही के सिर पर हाथ रखकर कसम खा कि तूने डायरी नहीं चुराई है। तोषू कहेगा कि अगर तूने झूठ बोला तो तू राही का मरा मुंह देखेगा। प्रेम के पास कोई चारा नहीं रहेगा। अहंकार और नफरत में अंधा हो चुका प्रेम अपनी पत्नी की झूठी कसम नहीं खा सकेगा और उसे यह सच स्वीकार करना ही पड़ेगा कि उसने अनुपमा की डायरी चुराई थी। हर कोई हक्का बक्का रह जाएगा। माना जा रहा है कि अनुपमा अपने दामाद का पक्ष लेगी, लेकिन क्या राही अपने पति को माफ कर पाएगी?

अपकमिंग एपिसोड में आएंगे कौन से ट्विस्ट?

अगर नहीं तो क्या अपनी सास के घर में चोरी करना प्रेम के वैवाहिक रिश्तों में टूट की वजह बनेगा?एक प्रोमो वीडियो में मेकर्स पहले ही दिखा चुके हैं कि प्रेम और राही अलग हो जाएंगे। राही को अपने पति का डार्क अवतार देखने को मिलेगा। वह राही को घर से निकाल बाहर करेगा और तब अनुपमा अपनी बेटी की मदद करने की कोशिश करेगी असली सवाल यह है कि इसके बाद अनुपमा और राही का रिएक्शन कैसा होगा? शो के लेटेस्ट अपडेट और अपकमिंग ट्विस्ट जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN