Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/sunita_ahuja_1783336254435_1783336254644_43081327-294c-49f0-aeac-9e07b7806ee8.jpgसुनीता आहूजा लॉकअप में हैं और वहां के खाने से परेशान होकर भड़क गई हैं। वह वापस आना चाहती हैं इस बीच उनकी बहू कश्मीरा शाह ने जोरदार मैसेज लिखा है। उनका कहना है कि परेशान करने वालों को जहन्नुम दिखा दो।
गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा लॉकअप 2 में जाकर पछता रही हैं। अब उनके भांजे कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह ने सपोर्ट में पोस्ट किया है। सुनीता के कई वीडियोज वायरल हैं जिसमें वह मां-बहन की गालियां देती घूम रही हैं। इसमें खाने-पीने से इनमेट्स के बीच तू-तू-मैं-मैं सबसे परेशान हैं। अब कश्मीरा ने लिखा है कि जो परेशान कर रहा है उसकी जिंदगी जहन्नुम बना दो।
कश्मीरा ने मामी के लिए क्या लिखा?
लॉकअप के लेटेस्ट एपिसोड में सुनीता आहूजा रो पड़ीं। उन्हें ना वहां का खाना भा रहा है ना लो। गोविंदा की वाइफ अपना घर और बच्चा मिस कर रही हैं। अब कश्मीरा शाह ने अपनी मामी सास के सपोर्ट में एक पोस्ट और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वह लिखती हैं, ‘मजबूत बनिए मामी। आप अकेली नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं। किसी को खुद को नीचा मत दिखाने दो। रील हो या रियल, जैसी हो वैसी रहो और जो भी परेशान कर रहा है उसे उसी भाषा में जवाब दो। उन्हें दिखा दो कि नरक होता क्या है। आपको बचाने के लिए मैं हूं और वादा करती हूं कि मैं किसी को आपको नीचा दिखाने या रुलाने नहीं दूंगी। मैं जानती हूं कि आप उनको सबक सिखा सकती हैं लेकिन चुप हैं क्योंकि आपको घर वापस आना है। मैं तो कहती हूं डटी रहिए और जो भी शो में आपको टॉर्चर कर रहा है उसकी जिंदगी नरक बना दो। आपको प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी।’
बीते दिनों खत्म हुआ विवाद
कश्मीरा ने लाफ्टर शेफ्स की तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह सुनीता को गले लगा रही हैं। इसी शो में उन्होंने माफी मांगकर अपना सालों पुराना विवाद खत्म किया था। कश्मीरा ने सुनीता से नैशनल टीवी पर माफी मांगी थी और माना था कि उन्होंने पास्ट में जो भी किया या कहा वो गलत था। सुनीता ने भी उनको गले लगाकर माफ कर दिया था। दोनों शो में रोए भी थे।
सुनीता ने दीं मोकर्स को गालियां
लॉकअप में सुनीता खाने पर भड़की हुई हैं। उनके कई वीडियोज वायरल हैं जिनमें वह आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। सातवें दिन जो खाने को भेजा गया, वह उस पर भड़क गई थीं और खाने को मना किया। सुनीता इनमेट्स से बोलीं कि गोविंदा ने शो में जाने के लिए मना किया था। वह जब भी उनकी बात नहीं मानती हैं, पछताना पड़ता है। बाद में रितेश देशमुख आए तो सुनीता उनसे शिकायत करते वक्त रो पड़ी थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




