Home BUSINESS NEWS HINDI नौकरी छूट जाने पर सरकार देगी 90 दिनों तक पैसा, 30 जून...

नौकरी छूट जाने पर सरकार देगी 90 दिनों तक पैसा, 30 जून 2027 हुई योजना की डेडलाइन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Atal Beemit Vyakti Kalyan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से नौकरी छूट जाने पर बड़ी मदद की जा रही है। ESIC ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को जून 2027 तक के लिए लागू कर दिया है। इस योजना के तहत योग्य इंश्योर्ड वर्कर्स को नौकरी छूट जाने पर पैसा मिलता है। इसके लिए उन्हें कंपनी (एम्पलॉयर) के पास भी जाने की जरूरत नहीं होती है ये ESIC के ब्रांच से भी आसानी से हो जाता है। बता दें, यह योजना 30 जून 2026 को समाप्त हो गई थी। लेकिन सरकार ने एक साल के लिए और प्रभावी कर दिया है।

अटर बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के जरिए कुछ समय के लिए इंश्योर्ड वर्कर को पैसा मिलता है। जिससे उसका रोजाना का खर्च चलता रहे।

कब लिया गया यह फैसला

इस एक्सटेंशन को ESIC की 198वें दिन की मीटिंग में अप्रूवल दिया गया था। इस मीटिंग की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने की थी। अब यह स्कीम 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक उपलब्ध रहेगी।

क्या है अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना?

सबसे पहले कर्मचारी को ESIC में रजिस्टर्ड होना चाहिए। कर्मचारी को कम से कम दो साल के बीमा युक्त रोजगार में भी होना चाहिए। नौकरी छूट जाने के बाद सरकार की तरफ से 90 दिनों को उस बीमित व्यक्ति को सैलरी का 50 प्रतिशत भुगतान किया जाता है। बता दें, यह मदद जीवन में सिर्फ एक बार ही मिलती है। यानी जिसने एक बार इस योजना का लाभ उठा लिया वह दोबारा लाभ नहीं ले सकता है।

क्या है ESIC का काम

यह ईपीएफओ से पूरी तरह से अलग है। कंपनी का मुख्य काम हेल्थकेयर और सोशल सिक्योरिटी का है। कर्मचारियों को ESI एक्ट के अंतर्गत कवरेज मिलता है। यह संस्था मेडिकल केयर, बीमारी, मैटरनिटी, विकलांगता और बेरोजगारी भत्ता दिया है। बता दें, रोजगार खोने पर अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अंतर्गत पैसा मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN