Home मनोरंजन समाचार मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को...

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/agu_1783413148763_1783413158290_1cea3116-54c9-473a-ba98-976981d8d8ab.jpg

राम कपूर ने हाल ही में शो लॉक अप के दौरान कहा कि वह शादी से पहले प्लेबॉय थे और उनके कई अफेयर्स थे। उन्होंने कहा कि शादी से पहले गौतमी को एकता ने वॉर्निंग दी थी।

राम कपूर इन दिनों शो लॉक अप में हैं और इस शो में वह सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शुरुआत में ही राम ने शादी में चीटिंग को लेकर ऐसा स्टेटमेंट दिया था जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। अब राम ने फिर एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया और खुद को प्लेबॉय बताया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि कैसे शादी से पहले उनकी पत्नी गौतमी को एकता कपूर ने चेतावनी भी दी थी।

राम कपूर बोले मैं ब्लेबॉय था और कई अफेयर्स थे

राम जिनकी गौतमी के साथ शादी को 2 दशक हो गए हैं, उन्होंने श्रेया कालरा से बात करते हुए अपनी डेटिंग हिस्ट्री को लेकर बात की। श्रेया ने उनसे पूछा कि उनके कितने अफेयर रहे हैं तो राम ने कहा, ‘शादी के बाद एक भी नहीं’। श्रेया ने फिर पूछा कि शादी से पहले तो फिर राम बोले, मैं तब तो प्लेबॉय था। मेरे कई अफेयर्स थे।

एकता ने गौतमी को दी थी वॉर्निंग

राम ने फिर कहा, ‘लोगों को जब पता चला कि गौतमी और राम शादी कर रहे हैं तो एकता कपूर जो मेरी दोस्त है, उन्होंने गौतमी को कॉल किया और कहा तू कर रही है? उसने बहुत सारे अफेयर्स किए हैं। एकता, गौतमी को लेकर परेशान थीं और मैं मानता हूं जो एकता ने किया सही किया क्योंकि मैं वैसा ही था।’

कैसे मिले थे राम और गौतमी

राम और गौतमी पहली बार शो घर एक मंदिर के दौरान मिले थे साल 2000 में। दोनों पहले दोस्त बने और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। उस दौरान गौतमी अपनी पहली शादी से तलाक को लेकर मुश्किल समय से जूझ रही थी और राम ने ऐसे वक्त में उन्हें पूरा सपोर्ट किया।

2 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने फिर साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने 14 फरवरी 2003 में शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं एक बेटी सिया और एक बेटा अक्स। गौतमी, राम को ना सिर्फ परर्सनली बल्कि प्रोफेशनली सपोर्ट करती हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।

राम का शो लॉक अप

वहीं लॉक अप शो की बात करें तो इसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में राम के अलावा धीरज धूपर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, श्रेया कालरा, सुनीता आहूजा, सूफी मोतिवाला हैं।

लॉक अप से पहले राम शो मिस्त्री में नजर आए थे मोना सिंह के साथ और इस शो को काफी पसंद किया गया था खासकर राम की परफॉर्मेंस को।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN