Home मनोरंजन समाचार गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/gov_1783418851307_1783418855079_9057e18b-d252-42ca-a678-32cff2301b6b.jpg

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा से बात की और उन पर सवाल उठाए। हालांकि इस पर सुनीता ने जो जवाब दिया उसे सुनकर सब हैरान हो गए।

शिल्पा शिंदे ने लॉक अप 2 में जबसे बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ली है उन्होंने शो में खूब हंगामा मचा दिया है। शिल्पा पर दरअसल, प्रोड्यूसर पर फेक सेक्सुअल हैरेसमेंट आरोप लगाने के बारे में तंज कसा गया तो इस दौरान एक्ट्रेस ने खुद का बचाव करते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को उनके पर्सनल मामले पर सवाल उठाए। उन्होंने सुनीता से गोविंदा को लेकर बात की तो एक्टर की पत्नी ने उनकी क्लास लगा दी।

शिल्पा की किस बात को लेकर भड़कीं सुनीता

शिल्पा ने सुनीता को लेकर कहा, ‘गोविंदा जी के फैन हैं तो आप ने ऐसे कैसे किया? आप ऐसा कैसे कर सकते हो? आप ऐसे कैसे बोल सकते हो? आपको पता है कि आप ने क्या फैसला लिया?’ सुनीता ने फिर कहा कि जो लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं वे नहीं जानते कि वह किस सिचुएशन में रही हैं इसलिए लोगों को चुप रहना चाहिए।

ज्यादा करेगी तो औकात में आ जाएगी

इसके बाद सुनीता, शिल्पा को लेकर बात करते हुए राम कपूर से कहती हैं, गोविंदा मेरे पति हैं, वह जो करते हैं वो करते हैं, लेकिन बाकियों को बोलने का कोई हक नहीं है। मैं बीवी हूं ना? उसको (शिल्पा) उंगलीबाजी करने के लिए भेजा है क्या अंदर। ज्यादा करेगी ना तो सुनेगी फिर मुझसे। औकात में आ जाएगी।

50 अफेयर्स भी करे तो तेरा क्या जा रहा है

सुनीता ने आगे कहा, ‘मेरे परिवार को लेकर बिल्कुल मत बात करना। मेरा पति है, वो 50 अफेयर्स भी करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है।’

जब सुनीता बोलीं जैसा चल रहा है चलने दो

इससे पहले सुनीता ने बताया था कि वह अपने बच्चों के लिए जीती हैं और अपनी शादी में बेवफाई होने के बावजूद वह कुछ भी बदल नहीं सकती हैं। वह बोली थीं, ‘हीरो हैं तो आप कुछ बोल नहीं सकते। इस उम्र में अभी सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ जाएगा। जैसा चल रहा है चलने दो।’

बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। गोविंदा के अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस संग नाम जुड़े हैं जिसमें सबसे ज्यादा नीलम कोठारी के साथ। वहीं कुछ समय पहले गोविंदा का एक मराठी एक्ट्रेस संग भी नाम जुड़ा था। हालांकि एक्टर ने इन सब खबरों को गलत ही बताया था। वहीं सुनीता ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इनडायरेक्टली गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर हिंट दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN