Home BUSINESS NEWS HINDI रेखा झुनझुनवाला के दांव वाले इस शेयर में तूफानी तेजी, कंपनी को...

रेखा झुनझुनवाला के दांव वाले इस शेयर में तूफानी तेजी, कंपनी को दनादन मिल रहे ऑर्डर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनी वीए टेक वाबाग के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। वाटर सप्लाई एंड मैनेजमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर मंगलवार को 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2,213 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 2234.75 रुपये के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 43 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। वीए टेक वाबाग को पिछले कुछ महीनों में दनादन कई ऑर्डर मिले हैं।

रेखा झुनझुनवाला के पास हैं कंपनी के 50 लाख शेयर
शेयर बाजार की दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का वीए टेक वाबाग पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास इस मल्टीबैगर कंपनी के 50,00,000 शेयर हैं। कंपनी में झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 8.02 पर्सेंट है। अगर म्यूचुअल फंड्स की बात करें तो मोतीलाल ओसवाल स्मॉलकैप फंड के पास वीए टेक वाबाग के 16,06,953 शेयर हैं। कंपनी में इस म्यूचुअल फंड की 2.53 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा मार्च 2026 तिमाही तक का है।

कंपनी को दनादन मिले हैं ऑर्डर
वीए टेक वाबाग (VA Tech Wabag) को पिछले दिनों ही एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर ऑस्ट्रिया में मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे डोनौइन्सेल वॉटर वर्क्स, वियना के एक्सपैंशन के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 250 से 600 करोड़ रुपये के बीच है। इससे पहले, कंपनी को कुवैत की मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिसिटी, वॉटर एंड रिन्यूएबल एनर्जी (MEWRE) से दोहा SWRO डीसैलिनैशन प्लांट के लिए डिजाइन, बिल्ड, ऑपरेट (DBO) कॉन्ट्रैक्ट मिला था। कंपनी को मिले इस बड़े ऑर्डर की वैल्यू 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

500% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
वीए टेक वाबाग (VA Tech Wabag) के शेयरों में पिछले 5 साल में 500 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 9 जुलाई 2021 को 365.25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 जुलाई 2026 को 2213 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 साल में वीए टेक वाबाग के शेयरों में 1900 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 110.60 रुपये से बढ़कर 2200 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2,234.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1033.95 रुपये है।

बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी वीए टेक वाबाग (VA Tech Wabag) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी दे चुकी है। कंपनी ने मार्च 2015 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN